Breaking News

गौशाला संचालक गोवंशों को नहीं दे रहा भरपूर चारा,तड़प तड़प कर मर रहे गोवंश,

 गौशाला संचालक गोवंशों को नहीं दे रहा भरपूर चारा,तड़प तड़प कर  गोवंश की हो रही मौत,

👉गौवंशों को गौशाला संचालक दे रहे सूखा भूसा, नहीं मिल पा रहा शुद्ध पानी है, तड़प तड़प कर म

गौशाला संचालक गौ वंशों को दे रहा सूखा भूसा,

र रहे गोवंश-?

पूर्णेन्द्र मिश्र

सीतापुर-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशो के बाद भी जिले की विकासखंड मिश्रित के ग्राम पंचायत हुसैनपुर गौशाला में गौवंशों को भ्रष्टाचारी गौशाला संचालक के द्वारा केवल भूसा देकर गोवंशों को तड़पा तड़पा मारा जाता है,वहीं केवल भूसा खाकर  बीमारी हो रहे गोवंश काल के गाल में समा रहे हैं   हैं,गौशाला में गंभीर रूप से बीमार गोवंशों के लिए पशु चिकित्सकों के द्वारा ना तो देखा जाता है और ना ही दवाइयां दी जाती हैं  बीमार गोवंश दवाइयां के अभाव में अकाल मौते हो रही हैं हैं,बीमारी के बाद मरने वाले गोवंशों को गौशाला संचालक व उनके कर्मियों द्वारा द्वारा नदी में फेंकवाकर मामले की अंत्येष्टि करवा दी जाती है।

 जनपद के  मिश्रित ब्लाक के पिसावा सीमा पर स्थित ग्राम पंचायत हुसेनपुर के गौशाला में संरक्षित लगभग दो सौ गोवंश सिर्फ सूखे भूसे पर ही जीवन यापन करने पर मजबूर होकर दयनीय दशा को प्राप्त होकर मरणासन्न हो रहे हैं । हरा-चारा ,दाना, गुड़ आदि सामग्री शायद इन गोवंशों के नसीब ही नहीं हो रही है,ग्रामीण बताते हैं कि चारा,दाना और इलाज तथा देख रेख के अभाव में गोवंश दम तोड़ देते हैं,गौशाला में तैनात देखरेख कर्ता कर्मी मृत गोवंशों को  उठवाकर पड़ोसी जंगल से निकली कठिना नदी के फेकवाकर मृत गौवंशों का नामोनिशान मिटा देते हैं। गांव के बाहर जंगली इलाके और नदी की तलहटी में स्थित विकास क्षेत्र मिश्रित की हुसेनपुर गौशाला तक जाने का सही मार्ग न  होने के कारण अधिकारियों का यहां पहुंचना दूभर है। विगत 7 नवंबर को समाचार पत्र के प्रतिनिधियों के एक दल ने ग्राम पंचायत हुसेनपुर की गौशाला का वस्तु स्थिति का भ्रमण करने पर गौशाला में राधेश्याम नामक कर्मी उपस्थित था,वही गौशाला का टूटा फूटा गेट खुलवाकर पत्रकार गौशाला के अन्दर गये तो वहां संरक्षित गोवंशों का खाद्यान्न भूसा भिगोने और गोवंश तथा छौनो के पानी पीने आदि के लिये समर नलकूप का अभाव प्रथम दृष्टया दिखाई दिया,मौके पर मौजूद केयर टेकर राधेश्याम ने बताया कि हैन्ड पम्प की बोरिंग में टुल्लू लगा हुआ है उसी से काम चलाया जा रहा है और 2 माह से ग्राम प्रधान राम सिंह द्वारा रखा गया है उसके साथ ही नियुक्त टुन्नी,पण्डित और बाबा नामक व्यक्ति घूमने टहलने और दवा लेने के लिए बाहर गये हैं। गौशाला घूम कर देखे जाने पर पांच गोवंश अलग-अलग स्थानो पर मरणासन्न हालत में पड़े मिले, पूंछने पर उसने बताया कि यहां नियुक्त पशु चिकित्सक कभी कभार आकर दवा दे जाते हैं जिसे हम लोग बीमार गोवंशों को खिला देते हैं,चारा के लिये बनी चन्नियो में सूखा भूसा पड़ा था जब कर्मी से हरे चारे के विषय में पूछने पर बताया कि जब से वह यहां तैनात है तब से हरा चारा कभी नहीं आया है। अभी हाल ही में प्रधान द्वारा बरसीम बुवाई कराई गई है जब वह तैयार हो जाएगी तब संरक्षित गोवंशों को खिलाई जायेगी।गुड और दाना के विषय में पूंछने पर केयर टेकर राधेश्याम ने बताया कि अभी कल ही 6 नवंबर को समाप्त हुआ है हम तो नौकर हैं, प्रधान जब लाकर देंगे तो हम लोग यहां संरक्षित गोवंशों को खिलाएयेगे।भूसा गोदाम खुलवाकर देखने पर वहां 6 -7 कुण्टल भूसा ही पड़ा था जो इस गौशाला में संरक्षित गोवंश कितने दिन खायेगे यह बात तो ग्राम प्रधान और ग्राम सभा के विकास कार्यों की देख रेख कर्ता ग्राम पंचायत अधिकारी अमित कुमार चतुर्वेदी बाखूबी बता सकते हैं। कुल मिलाकर गौशाला हुसेनपुर के जर्जरित गेट पर गौशाला होने का बोर्ड भी नहीं लगा है। और इसमें संरक्षित गोवंश तथा उनके छौने भूख प्यास के अभाव में मरणासन्न होकर कालकलवित हो रहे हैं और जिम्मेदार गोवंशों के चारा,दाना,गुड और हरे चारे के लिये मिलने वाली धनराशि जिम्मेदार डकार कर अपनी सेहत बना रहे हैं।प्रदेश शासन के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत ब्लाक की न्याय पंचायत में स्थित गौशालाओं के साथ ही उसमें दयनीय हालत में संरक्षित गोवंशों की दुर्दशा के मामले में जिला प्रशासन को गम्भीरता से जांच कराकर कार्यवाही करने की आवश्यकता है, ताकि इनमें संरक्षित गोवंशों की दयनीय दशा में सुधार हो सके और इन गोवंशों के हक चारा,दाना,भूसा, गुड़ तथा हरा चारा के लिये आवंटित धनराशि को हजम करने वाले भ्रष्टाचारियों के चेहरे बेनकाब होकर पोल पट्टी सबके सामने आ सकें।

About OTNews-Desk

Check Also

सीएम ने प्रेरणा स्थल पर आशीर्वाद का दीप जलाकर, सेवा संकल्प अभियान प्रारंभ किया

सीएम ने प्रेरणा स्थल पर आशीर्वाद का दीप जलाकर, सेवा संकल्प अभियान प्रारंभ किया, लखनऊ, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *