Breaking News

पंचायत का खेल मैदान बना जंगल, 

 पंचायत का खेल मैदान बना जंगल,

👉बच्चे व युवा परेशान ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव मूक दर्शक,

पूर्णेन्द्र मिश्रा

सीतापुर-11नवम्बर/ जनपद ब्लाक मिश्रित की ग्राम पंचायत हुसेनपुर के ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव की दुषित कार्यपाली के चलते युवाओं और बच्चों की शारीरिक पुष्टता और विकास के लिए ग्राम पंचायत में बनाया गया खेल मैदान जंगल में तब्दील होकर जंगली जीवों का आशियाना बन गया है वही कागजों पर बनवाये गये खेल मैदान की व्यवस्थाएँ  स्वयं ही रोना रो रही है, ग्राम सभा के युवा और बच्चे खेलों में कैसे ब्लाक व जिला तथा प्रदेश स्तरीय खिलाड़ी बनेंगे।विदित हो कि ग्राम पंचायत हुसेनपुर में वर्ष 22 – 23 के दौरान खेल मैदान निर्माण के लिए 16 लाख 99 हजार रुपए का प्रस्ताव बनाया गया, और खेल मैदान के निर्माण के लिए जुलाई 2022 में 13 लाख 12 हजार रूपये सरकारी खाते से निकलकर ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा खेल मैदान की व्यवस्था सुधार करने में खर्च कर दिये गये,लेकिन आज खेल मैदान में खड़ी झाड़ झंखाड जंगल बन गया है वही सीमेन्टेड बेन्चो के  हैंडल सहित  मुड़प्फा(हेड) गायब हो गई और जानवरों के लिए जंगल चारागाह बन गया है, संचालन की कहानी अपने आप ही स्वयं बयां कर रही हैं,प्रधान और पंचायत सचिव ने  अधिकांश खेल मैदान निर्माण का कागजी विकास दिखाकर सरकारी धन का बंदर बाट कर लिया गया,  ग्रामीण बताते हैं कि वर्तमान ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव द्वारा ग्राम सभा का कागजी विकास दिखाकर सरकारी धन की लूट की जा रही है,पंचायत वासियों ने पूछने पर मौखिक रूप से बताया कि ग्राम सभा में जो भी विकास कार्य हुये हैं वह सभी पूर्व प्रधान के द्वारा करवाए गए हैं, ग्राम पंचायत में तैनात सचिव सचिव से लेकर ब्लॉक अधिकारी ग्राम पंचायत में कागजी दिखाकर भ्रष्टाचार की गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। पंचायत वासियों का कहना है कि षदि प्रदेश शासन व जिला प्रशासन ग्राम पंचायत हुसेनपुर पर में वर्तमान ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव के द्वारा कागजों मैं कराए गए विकास कार्यों की जांच यदि सतर्कता अधिष्ठान से कर ली जाय तो पंचायत के विकास कार्यों की हकीकत सामने आएगी और भ्रष्टाचारी ग्राम ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव सलाखों के पीछे होंगे-?

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *