फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,
OTNews-Desk October 18, 2026 टॉप न्यूज़ 39 Views
फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,
लखनऊ-बेंगलुरु में 4 से 10 अक्टूबर 2026 तक आयोजित द्वितीय एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप 2026 में लखनऊ के बख्शी तालाब फायर स्टेशन में तैनात उपेन्द्र कुमार राय ने प्रतिभाग कर उत्तर प्रदेश और देश फायर विभाग का सम्मान बढ़ाया गया।
जानकारी के अनुसार जिले के बख्शी तालाब फायर स्टेशन में तैनात उपेन्द्र कुमार राय व्यस्त सेवा के साथ-साथ खेल के प्रति उनके समर्पण ने सभी को प्रेरित किया, अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन और भागीदारी के लिए आयोजन समिति द्वारा श्री राय को आयोजक अध्यक्ष गोपाल होसुर* और सचिव एम. सतीश कुमार भागीदारी प्रमाण पत्र प्रदान कर अनुशासन और समर्पण की सराहना की गयी ।विभाग और स्थानीय लोगों ने उपेन्द्र कुमार राय को शुभकामनाएं देते हुए युवाओं के लिए प्रेरणा बताया है। उपेंद्र कुमार राय ने हमारे संवाददाता को बताया कि हमारे आदर्श हमारे गुरु विजय कुमार दास का आशीर्वाद है