Breaking News

 एलडीए अवैध निर्माण सील कर प्लाटिंग पर चलाया बुलडोजर

 एलडीए अवैध निर्माण सील कर प्लाटिंग पर चलाया बुलडोजर

एलडीए टीम ने अवैध प्लाटिंग पर चलाया बुलडोजर

,

लखनऊ-लखनऊ विकास प्राधिकरण प्रवर्तन जोन की टीमों के द्वारा गोमती नगर, बिजनौर व आशियाना में 18 अवैध निर्माण सील कर मोहनलालगंज में अवैध प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

प्राधिकरण प्रवर्तन जोन-1 की जोनल अधिकारी संगीता राघव ने बताया कि गोमती नगर व विस्तार में  संचालित अवैध मोटर गैराज एवं कार वर्कशॉप को पूर्व में कार्रवाई के बाद पुन: संचालित किए गए  व्यावसायिक 06 अवैध मोटर गैराज को सील किया गया। वही गोमती नगर के विराज खण्ड, विनीत खण्ड और गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-1 एवं 4 में 04 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किये गये।
प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी विराग करवरिया ने बताया कि बिजनौर थानाक्षेत्र में आउटर रिंग रोड के पास ठकुराइन खेड़ा,बलवंतखेड़ा में 05 अवैध व्यावसायिक निर्माण, आशियाना और शहीद पथ
के पास 03 अवैध बहुमंजिला भवन सील किये गये। इसके अलावा मोहम्मद दानिश व अन्य द्वारा मोहनलालगंज के सोनई कजेहरा में लगभग 10
बीघा क्षेत्रफल में अनाधिकृत प्लाटिंग कर
विकसित की जा रही  अवैघ प्लाटिंग व  निर्माण कार्य पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई गयी।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *