Breaking News

किशोरियों को वन स्टॉप सेंटर सेवा व महिला कल्याण योजनाओं की जानकारी दी गई

किशोरियों को वन स्टॉप सेंटर सेवा व महिला कल्याण योजनाओं की जानकारी दी गई,

लखनऊ-जिला प्रोबेशन अधिकारी व विज्ञान फाउंडेशन  द्वारा अहमदपुर की किशोरियों को वन स्टॉप सेंटर यूनिट 1,आशियाना, लखनऊ का एक्सपोजर  विजिट कराया गया।वही किशोरियों को वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली तथा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गयी।मनोसामाजिक परामर्शदाता सोनल श्रीवास्तव ने किशोरियों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड-19), उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना तथा पति की मृत्यु के उपरांत निराश्रित महिला अनुदान योजना की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया पात्र लाभार्थी जन सेवा केंद्र अथवा कैंप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।इसके अलावा घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए वन स्टॉप सेंटर में उपलब्ध रेस्क्यू, काउंसलिंग, अल्पावास गृह, महिला पुलिस रिपोर्टिंग चौकी, चिकित्सकीय एवं विधिक सहायता जैसी सुविधाओं से किशोरियों को अवगत कराया।
एक्सपोजर विजिट के दौरान सेंटर मैनेजर अर्चना सिंह ने किशोरियों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम- 2006 की जानकारी देते हुए महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित 181 महिला हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावर लाइन, 112 पुलिस सहायता, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा तथा 1098 चाइल्डलाइन आदि की जानकारी भी दी गई।भृमण के दौरान महिला पुलिस रिपोर्टिंग चौकी की चौकी प्रभारी शालिनी सोनकर उपस्थित थी।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *