Breaking News

पुलिस ने 01 कुंटल गांजे के साथ 07 गांजा तस्कर पकड़े

पुलिस ने 01 कुंटल गांजे के साथ 07 गांजा तस्कर पकड़े

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गाँजे की कीमत 23 लाख,

आ۔सं,

सीतापुरर- पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में एसओजी टीम व थाना रामकोट पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान लगभग एक कुंतल अवैध गांजे के साथ  07 अंतर जनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 23 लाख रुपये बताई जा रही है।

र प्रभारी निरीक्षक रामकोट पीयूष सिंह ने बताया 13.सितम्बर 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर विनय कुमार यादव के नेतृत्व में एसओजी टीम व थाना रामकोट पुलिस टीम द्वारा ग्अराम र्थाना की ओर से आ रही  ब्रेजा कार व  एक DCM को रोकने के दौरान तस्करो को भागते समय पुलिस टीमों ने ग्राम रामकोट के मधवापुर से करीब 200 मीटर आगे तालाब के पास घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोककर तलाशी में दौरान वाहनों से 04 सफेद प्लास्टिक की बोरियों मे लगभग एक कुंतल अवैध गांजा बरामद किया गया। तस्करी में प्रयुक्त 02 चार पहिया वाहन – ब्रेजा कार नं० UP 32 KT8117 व 01 अदद DCM वाहन नं० CH01TC0963 को कब्जे में लिया गया।पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे बाहर से गांजा लाकर ग्राहकों को बेचते हैं ,पुलिस में थाना रामकोट पर मु० अ०सं० 260/26 धारा 8/20/27 NDPS ACT पंजीकृत कर पकड़े गए अभियुक्त विनोद कुमार पाण्डेय पुत्र गंगा प्रसाद पाण्डेय निवासी बिमौर बहराइच रोड थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा, विजय महतो पुत्र स्व० नकछेद महतो निवासी ढेकहा वाला टोला पोस्ट मनिया टोला थाना पिपरा कोठी जिला मोतिहारी बिहार ,मुन्ना कुमार पुत्र प्रेम महतो निवासी ग्राम भेलवा पोस्ट छबडादानो थाना छबडादानो जिला मोतिहारी बिहार ,रामस्वरूप वर्मा पुत्र स्व० सालिक राम निवासी दलपतपुर पोस्ट रूपईडीह थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा,रामआशीष वर्मा पुत्र स्व० रामनरेश नि० बभुनी सराय पो० कमरावा थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा ,
सचिन लोधी पुत्र बृजभान निवासी परवल पश्चिम पोस्ट सरोजनी नगर थाना बिजनौर जनपद लखनऊ , विनोद कुमार पुत्र प्रवीन सिंह निवासी रूपानागल पोस्ट अझारी थाना आदमपुर जिला अमरोहा को गिरफ्तार कर जेल में दिया गया।

About OTNews-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *