न्यू गुड़ौरा मानसरोवर की जर्जर सड़कों को मरम्मत करायाजाय,जितेंद्र बहादुर
OTNews-Desk October 1, 2026 टॉप न्यूज़ 20 Views
न्यू गुड़ौरा मानसरोवर की जर्जर सड़कों को मरम्मत कराया जाय,,जितेंद्र बहादुर
👉नगर आयुक्त को पत्र भेजकर शीघ्र मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग,
लखनऊ- एलडीए सेक्टर-ओ, कानपुर रोड की न्यू गुड़ौरा मानसरोवर योजना क्षेत्र की जर्जर एवं क्षतिग्रस्त सड़कों का मुद्दा नगर निगम के समक्ष उठाया गया। भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता जितेन्द्र बहादुर सिंह ने नगर आयुक्त, नगर निगम लखनऊ को पत्र भेजकर क्षेत्र की सड़कों की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कर शीघ्र मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण कराने की मांग की को लेकर पत्र प्रेषित किया गया है।
श्री सिंह ने कहा शहीद पथ के निकट तथा पेट्रोल पंप के पीछे स्थित न्यू गुड़ौरा मानसरोवर योजना के अंदरूनी मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त व बदहाल होने के कारण क्षेत्रीय निवासियों तथा राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करने साथ ही दुर्घटनाओं का शिकार होना पड़ता है जिसका मुख्य कारण बदल मार्ग है,मार्ग बदल होने के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को अधिक परेशानियो का सामना करना पड़ता है,जितेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा शहीद पथ और एयरपोर्ट बाईपास जैसे प्रमुख मार्गों के समीप है तथा आसपास अस्पताल, होटल और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां विकसित हो रही हैं। ऐसे में कॉलोनी के अंदरूनी मार्गों की खराब स्थिति स्थानीय लोगों के लिए गंभीर नागरिक समस्या बनी हुई है। नगर आयुक्त को पत्र भेजकर क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण का कार्य शीघ्र गुणवत्ता पूर्ण और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाने की मांग की गई है।जिससे नगरिको दुर्घटना का शिकार ना हो और सुगम यातायात मिल सके।