Breaking News

दिलखुश तराना म्यूजिकल ग्रुप का संगीत कार्यक्रम संपन्न *

दिलखुश तराना म्यूजिकल ग्रुप का संगीत कार्यक्रम संपन्न *

कार्यक्रम में उपस्थित कलाकार

जयपुर- शास्त्री नगर स्थित साइंस पार्क ऑडिटोरियम मे संगीत की महफिल में रंगा रहा। दिलखुश (तराना) म्यूजिकल ग्रुप द्वारा आयोजित संगीत से सजी सुर और ताल कार्यक्रम में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक शानदार प्रस्तुतियों ने श्रोताओं का मन मोह लिया।कार्यक्रम के फाउंडर एवं डायरेक्टर श्री विजय कुमार सोनी ने बताया कि एक दिवसीय संगीत महोत्सव में लगभग 40 गायक-कलाकार सम्मिलित हुए। मुख्य अतिथि सपना पाठक  के नेतृत्व में कार्यक्रम का समापन हुआ, जहां कलाकारों ने अपनी मधुर आवाजों से पूरे ऑडिटोरियम को संगीत की अमृत वर्षामयी मधुर वाणी से सम्मोहित किया गया। ।
प्रमुख प्रस्तुतियां देने वालों में श्री आनंद शर्मा, श्रीमती प्रतिभा, ज्योतिष आचार्य विष्णु सोनी, युगल जी यादव सहित अन्य प्रतिभाशाली गायकों ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सभी को मुग्ध कर दिया। गीत-संगीत की विविधता और कलाकारों के उत्साह ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
दिलखुश तराना म्यूजिकल ग्रुप जयपुर के इस प्रयास की सराहना करते हुए श्रोता और अतिथिगणों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम स्थानीय लोगों को मंच प्रदान करते हैं साथ ही संगीत की परंपरा को जीवंत रखते हैं।

About OTNews-Desk

Check Also

एलडीए जेई एई के संरक्षण मे प्रॉपर्टी डीलर कर रहा अवैध दुकानों का निर्माण,

एलडीए जेई एई के संरक्षण मे प्रॉपर्टी डीलर कर रहा अवैध दुकानों का निर्माण, 👉नोटिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *