सीएम ने प्रेरणा स्थल पर आशीर्वाद का दीप जलाकर, सेवा संकल्प अभियान प्रारंभ किया
OTNews-Desk September 17, 2026 राज्य खबरें 8 Views
सीएम ने प्रेरणा स्थल पर आशीर्वाद का दीप जलाकर, सेवा संकल्प अभियान प्रारंभ किया,
लखनऊ, 18 सितंबर 2026,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रेरणा स्थल पर ‘आशीर्वाद का दीपक जलाकर सेवा संकल्प अभियान प्रारंभ किया गया। सीएम ने पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाओं पर दीप प्रज्ज्वलित किए गये।
सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित देश और आत्मनिर्भर भारत आगे बढ़ रहा है। अभियान के तहत प्रदेशभर में सकारात्मक ऊर्जा और सेवा भावना के साथ दीप जलाए गये।
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने पीएम मोदी को ‘नए भारत का शिल्पी’ बताते हुए, देश ने नई पहचान बनाई है और आधुनिक तकनीक व बुनियादी क्षेत्र में आगे बढ़ा है। सीएम कहा कि उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री के साथ खड़ी है।उक्त अवसर पर उप मुख्यमंत्री सीएम ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सांसद बृजलाल, विधायक डॉ. नीरज बोरा सहित बड़ी संख्या में जन्म प्रतिनिधियों सहित गणमन लोग उपस्थित थे।