अलीगंज अग्निकांड से प्रशासन ने नहीं लिया सबक, होटल व आइसक्रीम फैक्ट्री के पास खुला ओयो होटल,
OTNews-Desk September 29, 2026 टॉप न्यूज़ 22 Views
अलीगंज अग्निकांड से प्रशासन ने नहीं लिया सबक, होटल व आइसक्रीम फैक्ट्री के पास खुला ओयो
,
👉अवैध बिल्डिंग में खुला ओयो होटल, एलडीए ने अवैध निर्माण पर नहीं की कोई कार्यवाही,
लखनऊ-शहर की राजधानी अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड में 15 लोगों की जान जाने के बाद भी जिला व लखनऊ विकास प्राधिकरण प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया है। मड़ियांव में क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृत करें बनाए गए अवैध निर्माण पर कोई कार्यवाही नहीं की गई और बहुमंजिला व्यावसायिक निर्माण में ओयो होटल खुल गया,इतना ही नहीं बिना प्रशासन की एनओसी के मौत का होटल चल रहा है।
जानकारी के अनुसार मड़ियावा क्षेत्र के प्लॉट नंबर 14, ब्लॉक बी, रायपुर, लखनऊ का है। यहां आवासीय क्षेत्र के बेहद व्यस्ततम क्षेत्र में भू स्वामी के द्वारा प्राधिकरण के प्रवर्तन अधिकारियों से दूरभ संधि के चलते प्राधिकरण से बिना मानचित्र स्वीकृत कराए एक विशाल व्यावसायिक निर्माण के तैयार होकर होटल बना दिया गया है,उक्त अवैध विशाल व्यवसायिक निर्माण पर ओयो का बोर्ड लगा है।स्थानीय लोगों के अनुसार होटल इतनी संकरी जगह पर है कि आगजनी होने पर होटल में ठहरे लोगों के निकलने का कोई रास्ता नहीं है। अवैध निर्माण की गई बिल्डिंग में अग्निशमन सुरक्षा का के कोई मानक नहीं हैं।बताया जा रहा है कि होटल निर्माण और संचालन के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण से कोई एनओसी नहीं ली गई है।ओयो होटल के बगल में ही एक आइसक्रीम फैक्ट्री का संचालन हो रहा है, जिसमें अमोनिया गैस और ज्वलनशील पदार्थ का उपयोग होता है। वहीं शुभ सगुण नाम से मिष्ठान की दुकान भी चल रही है, जहां दिनभर भट्ठियां जलती हैं और गैस सिलेंडर रखे रहते हैं।*फैक्ट्री, मिठाई की भट्ठी और कंजेस्टेड ओयो होटल का यह गठजोड़ किसी भी समय बड़े अग्निकांड का कारण बन सकता है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह पूरा अवैध कारोबार *अनुराग गुप्ता*द्वारा संचालित किया जा रहा है। बिना मानचित्र स्वीकृत कराए आवासीय भूखंड पर व्यावसायिक गतिविधियो का संचालन किया जा रहा है, और शिकायतों के बाद भी एलडीए और फायर विभाग भूख दर्शक बनकर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है।लोगों ने जिला प्रशासन से होटल, आइसक्रीम फैक्ट्री और मिठाई दुकान की संयुक्त जांच कर सीलिंग कार्यवाही की मांग की गयी है।