Breaking News

शिकायत करने पर वृद्ध को दबंग प्रधानों के पुत्रों ने घर में घुसकर पीटा,

शिकायत करने पर वृद्ध को दबंग प्रधानों के पुत्रों ने घर में घुसकर पीटा,
दोबारा शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी,
पुणेंद्र मिश्रा

सीतापुर-२१ अगस्त-विकास खण्ड मिश्रित की ग्राम पंचायत कोल्हुवा के मजरा राजनगर ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव द्वारा विकास कार्यों में की गयी धांधली पीएम आवास आवंटन मे अपात्रों को आवास दिये जाने की शिकायत गांव निवासी उमेश चंन्द्र,सर्वेश कुमार,विद्यावती,श्याम कुमार, ओमप्रकाश,रामदुलारी आदि ने जिले की मुख्य विकास अधिकारी से की गयी शिकायत मे ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोप लगाते हुये 28 जून को कार्यवाही जहां मांग की थी वहीं मुख्यमन्त्री जन सुनवाई पोर्टल पर भी संदर्भ संख्या 200154424022 417 दर्ज करा कर आवास आवंटन में प्रधान द्वारा की गई धांधली और प्रति लाभार्थी 20 से 30 हजार रुपये सुविधा शुल्क वसूलने का भी आरोप लगाया था। ग्रामीणों ्वारा की गई शिकायतों से बौखलाए प्रधान पुत्रों मोनू और सन्दीप ने एक दर्जन साथियों के साथ शिकायत कर्ताओं का नेतृत्व करने वाले राजनगर गांव के निवासी रामनरेश पुत्र सिरदार के घर पर गाली-गलौज करते हुये धमकाने का ताण्डव किया गया, हमलावर गुन्डे देसी कट्टों और डण्डों से राम नरेश के साथ मारपीट की घटना क् साथ ही जान से मार डालने की धमकी भी दी गयी,प्रधान पुत्रो के साथ बैलेरो यूपी 32/एच डी 8335 व एक मोटरसाइकिल से आये यह सभी हुड़दंगियों के ताण्डव देखकर अन्को ग्रामीण महिला-पुरुष मौके पर एकत्र हो गये फिर भी इन हुड़दंगियों ने वृद्ध रामनरेश के साथ धक्का मुक्की करके पिटाई से दोनों पैरों में चोटें आई हैं, अचानक घटित हुई घटना को लेकर भुक्तभोगी रामनरेश ने परिवारजनों और कई ग्रामीणों के साथ मिश्रित कोतवाली पहुंच कर पुलिस को तहरीर देकर आरोपियो के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किये जाने की मांग की साथ ही इसके मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर सन्दर्भ सख्या 40015424053873 दर्ज कराकर न्याय किये जाने की गुहार लगाई है।ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान की दूषित नीतियों के चलते गांव सभा में पात्र लोग सरकारी आवासीय योजना के लाभ से वंचिक हो रहे हैं वही गरीब लोग बरसाती की झोपड़ी बनाकर परिवार सहित गुजर बसर करने को मजबूर हो रहे हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि योजना के तहत आवास पाने के लिये प्रधान को 20 से 30 हजार रुपया प्रति पीएम आवास सुविधा शुल्क दे पाने में असमर्थ हैं इस लिये उनको आज तक प्रधानमंत्री आवास का आवंटन नहीं किया गया है।शिकायतकर्ताओं का यह भी आरोप है कि प्रधान द्वारा गांव में घटिया सामग्री से विकास कार्य करायें गये हैं जो अभी से ध्वस्त होना शुरू हो गये है।भुक्त भोगी शिकायतकर्ता वृद्ध ने आई जी आर एस पोर्टल पर भी अपनी फरियाद दर्ज करा कर आज 18 अगस्त को घटित घटना की रिपोर्ट दर्ज कराकर घर पर धावा बोलने के साथ ही मारपीट करने वाले हुड़दंगियों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने के अलावा जान माल सुरक्षा किये जाने की भी मांग की गयी

About OTNews-Desk

Check Also

सीएम ने प्रेरणा स्थल पर आशीर्वाद का दीप जलाकर, सेवा संकल्प अभियान प्रारंभ किया

सीएम ने प्रेरणा स्थल पर आशीर्वाद का दीप जलाकर, सेवा संकल्प अभियान प्रारंभ किया, लखनऊ, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *