Breaking News

एक विद्युत उपभोक्ता को दिया चार चार कनेक्शन का बिल,

एक विद्युत उपभोक्ता को दिया चार चार कनेक्शन का बिल,
पूर्णेन्द्र मिश्रा
सीतापुर-जिले की मिश्रित तहसील के एकल विद्युत उपभोक्ता को चार विद्युत कनेक्शने का बिल थमा दिया गया। मिश्रित तहसील स्थित पावर हाउस के अधिकारियों के दूषित कार्यपाली के चलते विद्युत उपभोक्ता के पास एक विद्युत कनेक्शन होने के बाद भी उसे अलग-अलग कनेक्शन नम्बरों के चार विद्युत बिल थमा दिए गय्।
उपखण्ड कार्यालय मिश्रित में तैनात अधिकारियों की दुषित कार्य प्रणाली का खामियाजा विद्युत उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा हैविद्युत उपकेंद्र अंतर्गत स्थित कस्बा आंट निवासी मोहम्मद तालिब पुत्र जाकिर अली ने क्षेत्रीय उपखंड अधिकारी को एक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसने मकान में एक विद्युत कनेक्शन लिया गया,लेकिन उसे चार विद्युत कनेक्शनों का बिल भेजा जा रहा है, सभी कनेक्शनो की खाता संख्या भी अलग-अलग है। पीड़ित उपभोक्ता ने एक मकान में अपने नाम के चार बिल देखकर परेशान होने के साथ ही उसके पैरों तले की जमीन भी खिसक गई है । पीड़ित ने विद्युत उपखण्ड अधिकारी को मांमले का शिकायती पत्र देकर अन्य सभी कनेक्शन बन्द कर वास्तविक कनेक्शन का बिल उपलब्ध करायें जाने मांग की थी । लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है जिस कारण पीड़ित विद्युत उपभोक्ता ने जनपद के उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कराकर कार्यवाही किये जाने की मांग की गयी

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *