जल निगम के अधिशासी अभियंता की पीठ पीट कर हत्या, जल निगम मुख्यालय में हुआ विरोध प्रदर्शन
लखनऊ- सुल्तानपुर में जल निगम के अधिशासी अभियंता की आवास पर पीट पीटकर की गयी हत्या के विरोध मे लखनऊ जल निगम मुख्यालय मे विरोध प्रदर्शन किया गया,विदित हो कि सुबह अधिशासी अभियंता ने ड्राइवर संदीप को दही जलेबी लाने भेजा गया था,ड्राइवर ने बताया कि मुंह पर टेप चिपका हुआ था और कुछ लोग उन्हें पीट रहे थे ।ड्राइवर के शोर मचाने पर हमलावर भाग निकले,पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने पहुंच कर जायजा लिया,वही फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गयी, अधिशासी अभियंता संतोष कुमार मूल रूप से बलिया निवासी है और प्रयागराज में भी आवास है, अधिशासी अभियंता संतोष कुमार की पीट पीट कर हत्या किए जाने की जानकारी के बाद लखनऊ जल निगम मुख्यालय पर संगठन द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है
बलिया में वार्ड व्याय ने महिला को निर्वस्त्रकर किया ऑपरेशन, शोषल मीडिया पर घटना वायरल,
बस्ती-निर्वस्त्र महिला का ऑपरेशन करते विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ,वार्ड ब्वाय ने महिला का किया ऑपरेशन,ऑपरेशन का विडियो कैमरे में कैद हुआ,वही वार्ड व्याय ने व्हाट्स एप स्टेटस पर ऑपरेशन करते हुए महिला का वीडियो लगाया गया,विडियो देखने के बाद पूरे मामले का खुलाशा हुआ,सीएमओ ने विडियो का संज्ञान लेकर जांच करने की कही बात कह गयीलेकिन सीएमओ बस्ती की जांच कभी पूरी नही होती। स्वास्थ्य अधिकारियों के संरक्षण में जनपद में बिना मानक नीयम विरुद्ध बड़े पैमाने पर नर्सिंग होम अस्पताल चल रहे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मामला बस्ती केयर मल्टीस्पेसिलिटी हॉस्पिटल का बताया जा रहा है।विदित हो कि बस्ती में वार्ड बॉय ने महिला का ऑपरेशन: किया गया था, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अस्पताल सील कर दिया गया है।
दिव्यांग से अश्लीलता के मामले की हुई शिकायत पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया,
मैनपुरी-थाना दन्नाहार के एक गाँव मे नाबालिग दिव्यांग को खेत ले जाकर कुकर्म की घटना को अंजाम दिया गया वहीं आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
दिव्यांग किशोर घर के पास की दुकान पर गया था,आरोपी किशोर को बिस्किट का लालच देकर खेत पर ले जाकर घटना को अंजाम दिया गया वहीं घटना के बाद महिला दिव्यांग पुत्र को लेकर थाने पहुंची,पुलिस ने आरोपी को गांव महटौली के पास से हिरासत में ले लिया
अज्ञात वाहन ने बाइक सावर को कुचला,एक की मौत दो गंभीर रूप से घायल,
एटा- थाना एटा कोतवाली देहात के आईटीआई के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया,
पिता की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी वही बेटी और एक अन्य गंभीर घायल हो गय्,पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया,घायलो का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है,
गुंडो के साथ पुलिस ने मिलकर मकान पर कराया कब्जा
फिरोजाबाद-थाना रसूलपुर के आशफाबाद के यादव नगर मै पुलिस ने गुंडों से मिलकर मकान पर कब्ज़ा कराने की घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, वही मकान पर कब्जा करने गए गुंडो ने मकान मालिक महिला और उसके पति की पिटाई की गयी, गुंडो की हिमायती पुलिस ने पीड़ितो की शिकायत पर प्रथम सूचना को दर्ज नहीं की गई हैमहिला के घर पर गुंडों द्वारा ताला लगा दिया गया है, घटना से आक्रोशित बसपा के लोगों द्वारा थाने मैं हंगामा किया गया।
लखनऊ एयरपोर्ट पर रेडियोएक्टिव मैटेरियल लीक 2 कार्गो कर्मचारी बेहोश,
लखनऊ- चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर रेडियोएक्टिव मैटेरियल लीक होने से 2 कार्गो कर्मचारी बेहोश हो गये,आसपास का एरिया खाली कराया गया,विदित हो कि जाँच के दौरान एक बॉक्स से बीप सुनाई दी। बॉक्स खोलने पर उसमें कैंसर की दवा थी। इसमें से पदार्थ लीक हो गया, जो फ्लोरीन गैस बताया गया है।
Operation Times News