Breaking News

खण्ड विकास अधिकारी ब्लाक मुख्यालय पर करे निवास,मुख्य सचिव

खण्ड विकास अधिकारी ब्लाक मुख्यालय पर करे निवास,मुख्य सचिव

लखनऊ: 17,अगस्त 2024.उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने प्रदेश के  समस्त जिला अधिकारियों व मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है  कि ग्राम्य विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अपने तैनाती जनपद में व खण्ड विकास अधिकारी ब्लाक मुख्यालय पर निवास करेंगे। जारी निर्देशों में यह भी कहा गया है कियदि कोई खण्ड विकास अधिकारी  ब्लाक मुख्यालय के अलावा निवास कर रहा हो ,तो उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाय।

ग्राम्य विकास आयुक्त जी एस प्रियदर्शी ने बताया कि मुख्य सचिव द्वारा जारी दिशा निर्देशों में कहा गया है कि जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण कराना सरकार की प्राथमिकता है।
अपने -अपने तैनाती जनपद/विकास खण्ड मुख्यालय मे अधिकारियों के निवास करने से नागरिकों के साथ जहां एक ओर सीधा संवाद बनाने में सुविधा होगी, वही जन समस्याओं का समय बद्ध निराकरण होगा।

About OTNews-Desk

Check Also

विधायक शशांक के गांव से निकली कलश यात्रा का हुआ समापन,

विधायक शशांक के गांव से निकली कलश यात्रा का हुआ समापन, सीतापुर: विधायक शशांक के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *