नगर निगम की टीम को सपा नेता ने रायफल लेकर दौड़ाया,
प्रयागराज में पार्क पर अवैध कब्जा ख़ाली कराने गये नगर निगम के दस्ते को सपा नेता अमरनाथ मौर्य ने राइफ़ल लेकर दौड़ाने की घटना का वीडियो शोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है, अमरनाथ विगत जून मे हुए लोकसभा चुनाव में फूलपुर से सपा प्रत्याशी थे और साढ़े चार लाख वोट पाकर सिर्फ़ चार हज़ार वोटों से हार गये थे।मामले मे अमरनाथ समर्थकों के खिलाफ़ एफ़आइआर दर्ज हो गयी है,वही वीडियो वायरल होने के बाद भी अमरनाथ सभी आरोपों को झूठा ठहरा रहे हैं।
यूपी के गाजियाबाद में एक लड़की के साथ बलात्कार कर अर्धनग्न अवस्था में छोड़ने की शर्मनाक घटना शोसल मीडिया पर वायरल हो रही है,आरोप है कि कुछ लोग नंदग्राम से उसका अपहरण कर झाड़ियों में ले गए जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और लाल कुआं के पास छोड़ दिया गया है,मामले की जाँच पुलिस कर रही है,।
तीमारदार महिला को वार्ड ब्याय ने जड़ा थप्पड़,
सीतापुर: जिला अस्पताल में बेड को लेकर हुए विवाद मे वार्ड बॉय और मरीज के तीमारदार के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना का और मारपीट का वीडियो शोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला तीमारदार का आरोप है कि वार्ड बॉय ने उसे थप्पड़ मारा, जबकि वार्ड बॉय पर यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि वह दूसरे मरीज के लिए जबरन बेड खाली कराने की कोशिश कर रहा था।
आन्ध्र प्रदेश मे बड़ा हादशा १३ की मौत,
आंध्र प्रदेश: फार्मा यूनिट में हुए हादसे में अब तक 13 कर्मचारियों की मौत हो ने घटना शोसल मीडिया पर वायरल हो रही है।
पेट्रोल पम्प पर मारपीट,
बुलंदशहर- डिवाई कोतवाली क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना का सीसीटीवी कैमरे में कैद पिटाई का वीडियो शोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है,आपसी झगड़े में पेट्रोल पंप पर चले लाठी डंडे चले।
युवक ने असलहा के साथ की फ़ोटो वायरल,
गोरखपुर- बन्दूक, पिस्टल या रायफल के साथ सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करना और फिर लोगों में धौंस जमाना पुरानी बात हो गई है। इस तरह की तस्वीरों से युवाओं में असलहा रखने की भावना पनपती है।वर्तमान मामला मुकेरीगंज, आज़मगढ़ के रहने वाले मोहम्मद अहद और उसके भाई आबिद की फेसबुक पर असलहा के साथ अपलोड फोटो स्थानीय युवाओं में खूब वायरल हो रही है।वतर्मान में दोनों भाई गोरखपुर में है और कोतवाली थानांतर्गत छोटेकाज़ीपुर मोहल्ले में अपने रिश्तेदार के घर रह रहे हैं।स्थानीय युवाओं में दोनों भाइयों की अपलोड फ़ोटो की खूब चर्चा बनी हुई है, दोनों को रॉबिनहुड की तर्ज़ पर देख रहे है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की गयी है।
Operation Times News


