डीजीपी ने 11 भ्रष्टाचारी पुलिस कर्मियों को निलंबित किया,
OTNews-Desk October 22, 2025 राज्य खबरें 16 Views
डीजीपी ने 11 भ्रष्टाचारी पुलिस कर्मियों को निलंबित किया,
लखनऊ-उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने रिश्वतखोरी के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच के बाद भ्रष्टाचारी 11 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया।
पुलिस महानिदेशक ने सोशल मीडिया पर कुछ जनपदों के पुलिसकर्मियों द्वारा वाहन चालकों से रिश्वत लेने के वीडियो प्राप्त होने पर तत्काल प्रभाव से चित्रकूट के 03 थाना प्रभारी- प्रभारी निरीक्षक भरतकूप, थानाध्यक्ष पहाड़ी व थानाध्यक्ष राजापुर – 01 निरीक्षक, 2 उपनिरीक्षक (जिसमें 01 महिला उपनिरीक्षक भी शामिल है) एवं 01 उपनिरीक्षक व 03 आरक्षी,जनपद बांदा के 01 थानाध्यक्ष बदौसा उपनिरीक्षक व थाने के 01 आरक्षी,जनपद कौशाम्बी के 01 थानाध्यक्ष महेवाघाट (उपनिरीक्षक) व थाने के 01 आरक्षी सहित 11 पुलिसकर्मियों में 01 निरीक्षक, 01 महिला उपनिरीक्षक, 04 उपनिरीक्षक एवं 05 आरक्षियो को भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।वही पुलिसकर्मियों के प्रति “जीरो टॉलरेंस” की नीति के तहत सख्त कार्यवाही किये जाने के आदेश जारी किए गए हैं।