Breaking News

108 एंबुलेंस में नहीं मिली ऑक्सीजन पत्रकार सुहैल की मौत,

108 एंबुलेंस में नहीं मिली ऑक्सीजन पत्रकार सुहैल की मौत,

इलाज के अभाव में युवा पत्रकार समीम की हुई मौत

दो पत्रकारों की मौत से पत्रकारिता जगत में शोक,

लखनऊ-उत्तर प्रदेश सरकार की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के चलते दो युवा पत्रकारों की मौत हो गयी।  सूबे की राजधानी की सरकारी बदहाल स्वास्थ्य  सेवाओं  के चलते 108 एंबुलेंस में ऑक्सीजन न मिलने के कारण सुहैल अरशद खान युवा कलमकार की मौत हो गई, वहीं दूसरे  पत्रकार शमीम अहमद की इलाज के अभाव में मौत हो गयी, पीड़ितों की मदद करने वाले पत्रकारो को राजधानी की सरकारी एंबुलेंस में ऑक्सीजन न मिलने के कारण मौत हो गई, जिस पत्रकार ने शायद न जाने कितनी बार स्वास्थ्य विभाग की पोल खोली होगी, उसी विभाग की लापरवाही ने उसे तड़प-तड़प कर दम तोड़ने पर मजबूर कर दिया। राजधानी में एक पत्रकार के जीवन से सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के द्वारा खिलवाड़ किया गया तो प्रदेश के अन्य जिलों के सामान्य नागरिकों की स्वास्थ्य सेवाओं के क्या हालात होंगे, यूपी सरकार की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की यह एक संक्षिप्त वांनगी है, विदित हो कि दिवंगत पत्रकार मोहम्मद शमीम अहमद द्वारा लगभग 20 वर्षों तक भ्रष्टाचार के खिलाफ अकेले खड़े रहने वाले तथा आरटीआई की तलवार चलाने वाले एक निडर पत्रकार जिन्होंने भ्रष्ट अधिकारी को यह कहकर बेनकाब किया कि, तुम मुसलमान हो, जवाब नहीं देंगे,  भ्रष्ट अधिकारियों के काले कारनामो का खुलासा करने वाले पत्रकार का इलाज के अभाव में जीवन लीला समाप्त हो गई,  सुहैल अरशद खान और शमीम अहमद दोनों की आकस्मिक मौत से मीडिया जगत में शोक की लहर व्याप्त हो गयी।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *