Breaking News

विपुल जैन डीपीआईएएफ  अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

 विपुल जैन डीपीआईएएफ  इंटरनेशनल पुरस्कार से सम्मानित

नई दिल्ली- उत्तर प्रदेश सरकार क वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत को डीपीआईएएफ 2025 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विपुल जैन को दुबई के प्रमुख समाजसेवी,व बिजनसमेन एनएबीडी अल ऐमरेट के चेयरमैन व एएनपीएम के सीईओ डाक्टर कबीर केवी द्वारा शॉल  व प्रतीक चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया। डीपीआईएएफ के संस्थापक कल्याणजी जाना ने कहा कि विपुल जैन को अवार्ड ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, धार्मिक व समाजसेवी कार्याे, साम्प्रदायिक सौहार्द में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने और राष्ट्रहित में किये जा रहे कार्याे के लिए प्रदान किया गया है। बताया कि विपुल जैन  पूर्व में अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय संस्थाओं और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उनको सम्मानित किया जा चुका है। श्री जैन निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से लोगों को इंसाफ दिलाने और समाज की छुपी हुई प्रतिभाओं को देश व दुनिया के सामने लाने की उपलब्धि का श्रेय दादा नरेन्द्र जैन, पिता सुदर्शन जैन, माता रेनु जैन, गुरूजनों सहित समस्त शुभचिंतकों व सहयोगियों को दिया, जिन्होंने उनको नेक कार्याे को करने के लिए जागरूक किया और जरूरतमंदो की सहायता करने के लिए तन-मन-धन से हर कदम पर साथ दिया। विपुल ने कहा कि मेरी उपलब्धि में वे सभी महान लोग बराबर के साझेदार है, जिनके सहयोग, आर्शीवाद और प्रार्थनाओं से वर्ष 2023-2024 में मुझे नवजीवन प्राप्त हुआ है।उक्त अवसर पर देश-विदेश से आये लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

About OTNews-Desk

Check Also

सीएम ने प्रेरणा स्थल पर आशीर्वाद का दीप जलाकर, सेवा संकल्प अभियान प्रारंभ किया

सीएम ने प्रेरणा स्थल पर आशीर्वाद का दीप जलाकर, सेवा संकल्प अभियान प्रारंभ किया, लखनऊ, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *