मेला प्रशासन ने परिक्रमा मेला बजट की प्रतियाँ जन प्रतिनिधियो, पत्रकारो को नही दी,
OTNews-Desk March 8, 2025 राज्य खबरें 51 Views
मेला प्रशासन ने परिक्रमा मेला बजट की प्रतियाँ जन प्रतिनिधियो, पत्रकारो को नही दी,
घोटाले का मन्सूबा तो नहीं-?
पूर्णेन्द्र मिश्रा
सीतापुर-09 मार्च,जिले की मिश्रित तहसील क्षेत्र की 88 रिऋी मुनियो की तपोस्थली नैमिषारण्य से प्रति बर्ष फाल्गुन मास की अमावस्या को चक्र तीर्थ मे स्नान कर 15 दिवसीय 84 कोसीय परिक्रमा कार्यक्रम के अन्तर्गत पाँच दिवसीय महर्षि दधीचि की पौराणिक तपोभूमि मिश्रित की 25 कोसीय धार्मिक होली परिक्रमा मिश्रित नगर के नजदीक आ गया है।
,ज्ञातव्य हो कि मिश्रित में पांच दिवसीय दधीचि कुण्ड तीर्थ और मन्दिर की निरन्तर पांच दिनों तक पंच कोसीय परिक्रमा होती है मेले की सभी व्यवस्थाये न० पा० परि० मिश्रित,के अधीन होती है साथ ही तहसील प्रशासन और जिला पंचायत प्रशासन व्यवस्थाओं को चाक चौबंद कराने में लगा हुआ है। धार्मिक परिक्रमा समापन के बाद यह मेला सामाजिक मेले के रुप में परिवर्तित होकर लगभग एक माह तक यहां संचालित होता है। व्यवस्थाओं की देख रेख और संचालन का जिम्मेदारी न०पा०परि० मिश्रित की होती है, मेलाधिकारी तहसील के एस डी एम और मेला सचिव न०पा० के अधिशाषी अधिकारी नामित होता है। मेला कार्यों का बजट निर्धारण प्रशासनिक देख रेख में किया जाता है बजट का बुकलेट टाइप प्रपत्र तैयार कर मेला बैठक के दौरान क्षेत्र के बुद्धिजीवियों और पत्रकारों को उपलब्ध कराये जाने की परम्परा रही है। लेकिन विडम्बनाओ के चलते मेला बैठक के दौरान विभिन्न प्रकार के कार्यों पर खर्च होने वाले बजट की बुकलेट किसी को भी नहीं दी गई है,इससे स्पष्ठ हो रहा है सीएम योगी की महभृष्टाचार मुक्त सपकार में भारी घोटाला किये जाने की बू आनी शुरू हो गयी है। दूसरी तरफ मेला लिपिक बनाये गये कनिष्ठ लिपिक राजेश कुमार जो पहले मिश्रित न०पा०मे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रहा है ने पूछने पर पत्रकारों को पहले यह बताया कि मेला बजट की कॉपी अध्यक्ष के यहां रखी है जब हमको ही नहीं मिली है तो हम कैसे किसी को दें बाद में यह बताना शुरू कर दिया कि अध्यक्ष मुन्नी देवी के प्रतिनिधि के पास उनके घर में रखी है बता दें कि काफी लम्बे समय से अध्यक्ष मुन्नी देवी ने पालिका परिसर में पदार्पण ही नहीं किया है सभी कार्य उनके प्रतिनिधियों द्वारा ही संचालित किये जा रहे है यहां पर गौरतलब यह है कि अध्यक्ष की अनुपस्थिति में क्या उनके हस्ताक्षर भी फर्जी तरीके से उनके प्रतिनिधि ही बनाते हैं।बीते शुक्रवार की शाम जब मेला लिपिक राजेश कुमार से पुनः मेला बजट की कॉपी मांगी गई तो उन्होंने बताया की कॉपी बबलू सिंह के यहां रखी है उन्होंने हमको कॉपी दी ही नहीं है हम कहां से दे। गौरतलब यह भी है कि बबलू सिंह और उनके भाई प्रदीप सिंह न० पा० परि० मिश्रित के सभासद भी नहीं है फिर उनके घर में कैसे रखी है मेला बजट की कॉपी-?
पालिका क्षेत्र में विकास और प्रशासनिक कार्यों उक्त दोनों लोगों द्वारा हस्तक्षेप और नियन्त्रण क्यो किया जा रहा है।। मामले में बड़ा प्रश्न यह भी उठता है कि बार नगर पालिका परिषद प्रशासन मिश्रित द्वारा क्यों मेला बजट की प्रतियाँ क्यो छिपाई जा रही है-?आखिरकार इसके पीछे क्या है राज-? जिला प्रशासन और प्रदेश शासन को इस पौराणिक धार्मिक और ऐतिहासिक मेले की व्यवस्था संचालन और रख रखाव की दिशा में गम्भीरता से जांच कराकर कार्यवाही करने की आवश्यकता है ताकि इस पौराणिक धार्मिक मेला पर दुर्व्यवस्थाओं की कालिमा लगने से बच सके-?