एलडीए के जेई एई जोनल के संरक्षण में सील अवैध निर्माण हो गए पूर्ण,
दो बार सील हुए अवैध निर्माण को एलडीए के जेई एई जोनल ने करवा दिया पूर्णसील निर्माण हो गया पूर्ण
लखनऊ-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारिर्यों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की निर्देश दे रहे हैं वहीं लखनऊ विकास उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार भारतीय संविधान अनुच्छेद 51 और 19 के प्रावधान के तहत देश के नागरिकों को प्राप्त संवैधानिक अधिकारों के तहत शिकायतकर्ताओं द्वारा लखनऊ विकास प्राधिकरण सीमा क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माणो की सीएम योगी के लोकप्रिय आइजीआरएस पोर्टल पर की जा रही शिकायतों से शासन स्तर पर फजीहत से बौखलाकर शिकायतकर्ताओं को अवैध निर्माणों मे बाधक बताकर एक चहेते दैनिक पेपर समाचार पत्र सहित अनेक पेपरो में 21 शिकायतकर्ताओं के नाम अंकित कर उपाध्यक्ष के हस्ताक्षरित पत्र को वायरल करके निजता का हनन करते हुए शिकायतकर्ताओं के नाम व मोबाइल नंबर सार्वजनिक करवा दिए गए,जबकि वास्तविकता यह है कि प्राधिकरण के प्रवर्तन में तैनात अवर व सहायक अभियंता तथा जोनल अधिकारी द्वारा शिकायत कर्ताओ की शिकायतों का फर्जी निस्तारण कर अवैध निर्माण पूर्ण करवाए जाते हैं।लखनऊ विकास प्राधिकरण प्रवर्तन जोन 4 सीतापुर रोड स्थित ताड़ीखाने से अन्ना पुलिया की ओर चलने पर भगवती विहार फेज 2 में निर्माणाधीन विशाल अवैध व्यावसायिक निर्माण कर्ता से दुरभि संधि न होने के बाद दूसरी मंजिल पर तत्कालीन अवर अभियंता भारत पांडे व संजय शुक्ला द्वारा दो बार सील किया गया था,लेकिन उक्त दोनों लोगों स्थानांतरण की बाद विधि विरुद्ध तैनात विद्युत यांत्रिक श्रेणी तत्कालीन अवर व सहायक अभियंता तथा जोनल अधिकारी के संरक्षण के चलते अवैध व्यावसायिक निर्माण पूर्ण करवा दिया गया,इसी क्रम में बिठौली चौराहे से आईआईएम रोड पर निर्माणाधीन व्यावसायिक निर्माण दूसरी मंजिल पर तत्कालीन अवर अभियंता भारत पांडे द्वारा सील किया गया,श्री पांडे के स्थानांतरण के बाद तैनात भ्रष्टाचारी अवैध निर्माण के साधकों के द्वारा चार मंजिल निर्माण पूर्ण करवा दिया गया,उत्तक के क्रम में प्राधिकरण के जोन 3 के अंतर्गत सिंगार नगर स्थित श्री नगर में 4 फीट की पतली गली में शिकायतों के बाद भी वर्तमान उपाध्यक्ष के चहेते साधकों द्वारा कार्यवाही न करके बहुमंजिला निर्माण पूर्ण करवा दिया गया। क्रमश अगले अंक में۔۔۔۔۔۔۔