स्मारक समिति के व्यवस्थापक करण अधिकारियों को स्मारक कर्मी पौधे व गमले देते हैं गिफ्ट,
OTNews-Desk July 27, 2025 राज्य खबरें 230 Views
स्मारक समिति के व्यवस्थापक करण अधिकारियों को स्मारक कर्मी पौधे व गमले देते हैं गिफ्ट,
सीएम योगी की भ्रष्टाचार मुक्त में सरकार में भ्रष्टाचारी स्मारक कर्मी करण सिंह को कौन एलडीए में बार-बार दे रहा तैनाती,
👉मियांवाकी पार्क में वृक्षारोपण के नाम पर चहेते ठेकेदार को ठेका दिलवाकर करण सिंह व लल्लन ने की 4.59 करोड़ की करवाई लूट-?
👉तत्कालीन उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने करण सिंह को दिलवाया आलीशान मकान व प्राधिकरण से दिलवाई गाड़ी व चालक,
लखनऊ- विकास प्राधिकरण मुख्यालय में बने स्मारक समिति कार्यालय में तैनात स्मारक समिति के व्यवस्थापक पद पर तैनात प्रभावशाली करण सिंह द्वारा तत्कालीन उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के आवास पर लगभग ढाई दर्जन स्मारक समिति कर्मचारियों को तैनाती के बाद श्री त्रिपाठी ने पुरस्कार से नवाजते हुए करण सिंह को कानपुर रोड स्थित बुद्ध विहार कॉलोनी में आलीशान सरकारी आवास दिलवाले के साथ ही प्राधिकरण से चालक सहित चार पहिया वाहन की सुविधा उपलब्ध कराई गई,सूत्रानुसार दानवीर करण सिंह द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित चल रहे तत्कालीन जिलाधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश के सीएसआई टावर आवास पर लगभग आधा दर्जन स्मारक समिति कर्मचारियों को तैनाती दी गई-अक्षय त्रिपाठी के स्थानांतरण के बाद प्राधिकरण के तत्कालीन उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी के द्वारा दानबीर करण सिंह पर कृपा दृष्टि बरसते हुए कानपुर रोड स्थित मियावाकी पार्क में बिना कार्य कराए व निजी नर्सरी से पौधों की खरीदकर 4.59 करोड रुपए की वित्तीय लूट के मामले की तत्कालीन सचिव पवन गंगवार व दीपक सिंह की जांच में दोषी पाए जाने के बाद इंद्रमणि त्रिपाठी द्वारा प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन को शासन को भेजे गए शिकायती पत्र में करण सिंह के नाम का उल्लेख न करके तत्कालीन अवर अभियंता लल्लन प्रसाद के खिलाफ जांच एवं कार्यवाही के लिए प्रमुख उत्तर प्रदेश शासन को आख्या सहित पत्र प्रेषित किया गया,लेकिन उक्त मामले में प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन के द्वारा करण सिंह के विरुद्ध कार्रवाई न करके तत्कालीन अवर अभियंता लल्लन प्रसाद के विरुद्ध कार्रवाई कर मामले की अंत्येष्टि कर दी गई,शासन द्वारा लल्लन प्रसाद के सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले समस्त भुगतानों पर रोक लगाकर शासन स्तरीय जांच लंबित होने के बाद भी भ्रष्टाचार का पर्याय बने प्राधिकरण अधिकारियों के द्वारा श्री प्रसाद को उद्यान अनुभाग में संविदा तैनाती दे दी गई-?
स्मारक समित व्यवस्थापक करण सिंह शासन के अधिकारियों वह उनके सचिवों के अवसान पर पहुंचते हैं गमले व कीमती पौधे ۔۔۔۔۔क्रमशः आगे