-लखनऊ-लखनऊ विकास प्राधिकरण प्रवर्तन जोन-5 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि सलमान खान व अन्य द्वारा चिनहट अयोध्या मार्ग पर अनौरा कला में लगभग 10 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में द्वारका इन्क्लेव नाम से अवैध कालोनी वहीं, मोहित जसवानी व अन्य द्वारा अनौरा कला में लगभग 26,000 वर्गमीटर में अवैध रूप से प्लाटिंग का कार्य तथा शेखर सिंह व अन्य द्वारा अनौरा कला में लगभग 52,000 वर्गमीटर में अवैध प्लाटिंग पर विहित न्यायालय के पारित ध्वस्तीकरण आदेश के तहत ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी,प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी विपिन कुमार शिवहरे ने बताया कि प्रवीन त्रिवेदी, पूर्णिमा त्रिवेदी व अन्य द्वारा गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-1 में भूखण्ड संख्या-1/967 व 1/966ए पर लगभग 210 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध चार मंजिला निर्माणाधीन भवन को सील कियार गया