एलडीए अधिकारियों ने सील मे की डील, बन गया चार मंजिला अवैध निर्माण,
OTNews-Desk August 29, 2025 टॉप न्यूज़ 16 Views
एलडीए अधिकारियों ने सील मे की डील, बन गया चार मंजिला अवैध निर्माण,
सील खोलने की अवध पूर्ण होने के बाद प्रवर्तन जोन 1 के अधिकारी नहीं सील कर रहे अवैध निर्माण-?
लखनऊ-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देशों के साथ उच्च न्यायालय के आदेश के विपरीत आवासीय भूखंड पर अवैध व्यवसायिक निर्माण की आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायत के बाद भी अवैध निर्माण के संरक्षणदाता तत्कालीन जेई विपिन बिहारी राय एई तथा जोनल अधिकारी के द्वारा कार्यवाही न करके पुलिस पत्र भेजने का उल्लेख कर फर्जी निस्तार करते हुए चार मंजिला निर्माण करवा दिया गया, उक्त निर्माण को विहित प्राधिकारी के आदेश पर जुलाई 2025 में सील किया गया,लेकिन शातिर दिमाग अवैध निर्माण के संरक्षणदाता अवर अभियंता सहायक अभियंता तथा जोनल अधिकारी व अवैध निर्माण कर्ता की दुरभि संधि करके सील अवैध निर्माण मे रखी सामग्री आदि का बहाना करके विहित प्राधिकारी से सील खोलने के आदेश के तहत सील खुलवाकर कोई सामग्री तो नहीं निकल गई लेकिन अवैध व्यवसायिक को पूर्ण करवाया जा रहा है।वही विहित प्राधिकारी के सील खोलने के आदेश के एक माह की अवधि पूर्ण होने के बाद भी अवैध व्यवसायिक निर्माण के संरक्षणदाता अवर अभियंता सहायक अभियंता तथा जोनल अधिकारी के द्वारा सील कार्यवाही न करके उक्त निर्माण को पूर्ण कराकर अध्याशित कर्वाने की तैयारी की जा रही है। प्रभावशाली निर्माणकरता द्वारा निर्माण स्थल पर लगाया गया स्वीकृत मानचित्र का विवरण आवासीय है लेकिन प्रवर्तन अधिकारियों के संरक्षण के चलते चार मंजिला अवैध व्यावसायिक निर्माण पूर्ण किया जा रहा है। यदि कहीं किसी गरीब व अक्षम व्यक्ति का निर्माण होता और अवैध निर्माण के संरक्षणदाता भ्रष्टाचारियों से दुरभि न कर पाता तो उक्त भ्रष्टाचारी जेई एई व जोनल अधिकारी निर्माण कर्ता को निर्माण नहीं करने देते-? क्रमशः अगले अंक में……