गौहर-ए-हिंद” सम्मान से सम्मानित हुए आरटीआई कार्यकर्ता तनवीर,
लखनऊ, 31 अगस्त2025, सामाजिक संस्था सलाम लखनऊ द्वारा लखनऊ में आयोजित “गौहर-ए-हिंद सम्मान समारोह” में शहर और प्रदेश के लोगों को सम्मानित किया गया। इमाम-ए-ईदगाह मौलाना ख़ालिद रशीदवारा फिरंगी महली ने की। मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार, शायर एवं लेखक डॉ. सुल्तान शाकिर हाशमी उपस्थित थे, वफ़ा अब्बास (चेयरमैन, अंबर फाउंडेशन) ने गेस्ट ऑफ़ ऑनर की भूमिका निभाई।गुप्त अवसर पर वरिष्ठ आरटीआई एक्टिविस्ट एवं पत्रकार तनवीर अहमद सिद्दीकी को भी “गौहर-ए-हिंद सम्मान से सम्मानित किया गया।वही डॉ. कुदसिया बानो (समाजसेविका एवं प्रोफेसर)डॉ. सिफ़ातुज़ ज़हरा ज़ैदी (लेखिका)डॉ. मंसूर हसन खान (शायर एवं शिक्षा-विद) अबरार मोहिउद्दीन (मंच संचालक एवं शायर,अतहर अली (गायक व कंपोज़र)परवेज़ अख़्तर (वरिष्ठ पत्रकार) आफ़ाक़ अहमद मंसूरी (एडिटर, आम पब्लिशवासिफ़ रशीद (एडिटर, लारैब)हादी उमर (अध्यक्ष, सर्विंग होप फाउंडेशन) निमराह अहमद (युवा लेखिका शामिल रहे। सभी सम्मानित अतिथियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान डॉ. सिफ़ातुज़ ज़हरा ज़ैदी की पुस्तक “उर्दू के चंद मोहतबर चिराग़” का विमोचन डॉ. सुल्तान शाकिर हाशमी, वफ़ा अब्बास, क़ारी इम्तियाज़ अहमद, डॉ. सलीम अहमद तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया द्वारा किया गया। मौलाना सुफ़ियान निज़ामी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से कलाकारों और साहित्यकारों को पहचान मिलती है तथा उनकी जिम्मेदारियां और बढ़ जाती हैं। डॉ. सुल्तान शाकिर हाशमी ने सलाम लखनऊ संस्था के अध्यक्ष आमिर मुख़्तार को बधाई देते हुए कहा कि उनकी संस्था लगातार समाज की नायाब हस्तियों को सम्मानित करने का कार्य कर रही है। संचालन संस्था के अध्यक्ष आमिर मुख़्तार तथा समापन पर सिफ़त-ए-अवध के संपादक लाइक अहमद ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।