Breaking News

एलडीए ने अवैध प्लाटिंग पर चलाया बुलडोजर,

एलडीए ने अवैध  प्लाटिंग पर चलाया बुलडोजर,
लखनऊ-एलडीए  प्रवर्तन जोन-1,जोन-3 एवं जोन-4 की टीम  द्वारा अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध कार्रवाई कार्यवाही करते हुए बी0बी0डी0, गोसाईंगंज, सैरपुर व काकोरी थानाक्षेत्र में 70 बीघा से अधिक क्षेत्रफल की 10 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर।चलाया गया।
प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह ने बताया कि बी0बी0डी0 थानाक्षेत्र के नूरपुर बेहटा में सुनील, अशोक, रिंकू सिंह व अन्य द्वारा 08 बीघा व दूसरी जगह 10 बीघा क्षेत्रफल में अवैध प्लाटिंग  परमानंद, अनूप कुमार (मेसर्स नन्दगांव) व अन्य द्वारा गोसाईंगंज के ग्राम-ढ़कवा में लगभग 04 बीघा अनाधिकृत प्लाटिंग कर अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी।22 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही इन तीनोें अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया।प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी विपिन कुमार शिवहरे ने बताया काकोरी के मेंहदीनगर में सी0पी0 सिंह, छत्रपाल व अन्य द्वारा 08 बीघा व दूसरी जगह 03 बीघा क्षेत्रफल में प्लाटिंग का कार्य वहीं, मिथलेश यादव द्वारा काकोरी के ग्राम-बहरू में लगभग 06 बीघा और अनिल कुमार एवं संजय द्वारा ग्राम-गहलवारा में लगभग 20 बीघा क्षेत्रफल में अनाधिकृत प्लाटिंग कर अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। कुल 37 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही चारों अवैध प्लाटिंग को अभियान को ध्वस्त करदिया गया। जोन-4 की जोनल अधिकारी संगीता राघव ने बताया कि सैरपुर के ग्राम-पलहरी में रमेश चन्द्र, मो0 मिर्जा बेग व अन्य द्वारा 04 बीघा, राम मिलाप यादव द्वारा 04 बीघा व अगर सिंह यादव द्वारा लगभग 05 बीघा की तीनों अवध प्लाटिंग को एलडीए अधिकारियों द्वारा ध्वस्त कर दिया गया।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *