खनन माफिया, खनन अधिकारी व पुलिस का संरक्षण मे कर अवैध मिट्टी खनन,
OTNews-Desk March 29, 2025 राज्य खबरें 26 Views
खनन माफिया, खनन अधिकारी व पुलिस का संरक्षण मे कर अवैध मिट्टी खनन,
पूर्णेन्द्र मिश्रा
सीतापुर-२९ मार्च- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देशों के बाद भी जिला खनन अधिकारी व मिश्रित कस्बा इंचार्ज मिश्रित गुड्डू जोशी के संरक्षण के चलते क्षेत्रीय खनन माफिया अवैध मिट्टी बालू खनन का कार्य खुलेआम किया जा रहा है।
मिश्रित क्षेत्र में सक्रिय खनन माफियाओं को तहसील प्रशासन का पूरा संरक्षण प्राप्त है। अवैध खनन रोकने के लिए तैनात किए गए अधिकारी खनन माफियाओं पर कार्यवाही करने के बजाय संरक्षण दिये हुये है बताते चलें कि अवैध खनन कर्ताओं की ट्रैक्टर ट्रालियां मिट्टी और बालू भरकर प्रति दिन नहर चौराहा पर स्थित पुलिस चौकी व तहसील चौराहा के सामने से ट्रैक्टर ट्रालियों के चालक तेज रफ्तार से निकलते है कि रांहगीरों जानलेवा बने हुए हैं जानकार बताते हैं कि मिश्रित क्षेत्र में अवैध खनन की मिट्टी और बालू भरी ट्रालियों से गम्भीर हादसे हो चुके है फिर भी तहसील और पुलिस प्रशासन अवैध खनन व ट्रैक्टर ट्रालियां चलाने वाले चालकों पर कार्यवाही करने के बजाय संरक्षण दे रहा है।
अवैध मिट्टी व बालू खनन के गवाह है,
कस्बा मिश्रित तीर्थ क्षेत्र में अवैध मिट्टी व बालू खनन की बात से तहसील और पुलिस प्रशासन इंकार नही कर सकता क्यों कि नहर चौराहा पर पुलिस चेक पोस्ट और तहसील गेट में लगे सीसी टीवी कैमरों में कैद हुई फुटेज कभी भी देखी जा सकती है। नहर चौराहा पुलिस चेक पोस्ट(कथित पुलिस चौकी) पर कस्बा इंचार्ज गुड्डू जोशी अपने दल बल के साथ मौजूद रहते है गौरतलब है कि पता नहीं कि जिम्मेदार यहां के सीसी टीवी कैमरे में कैद फुटेज को देखते हैं या नही कहना यह भी गलत न होगा कि कहीं ऐसा तो नहीं कि चेकपोस्ट पर तैनात जिम्मेदार संचालित न करके हमेशा बन्द ही रखते हो जिससे उनके व्दारा की जाने वाली अवैध वसूली और अनैतिक कार्य उजागर न होने पाये, अखिल भारतीय व्यापार मण्डल के विधान सभा अध्यक्ष व विश्वकर्मा जाग्रत मिशन के पदाधिकारी होने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी में सेंधमारी करने वाले चर्चित व्यापारी और अवैध खनन माफिया राजकिशोर विश्वकर्मा की अधिकारियों से सांठ गांठ बनाकर ग्राम परसौली के आगे निकले सरकारी माइनर की एक तरफ की पटरी (बंग)खुले आम अवैध तरीके से मिट्टी खनन कराकर नष्ट कर दी गई है,जिसमें नहर विभाग के लोगों की भूमिका भी कुछ कम नही है क्योंकि वे भी पूरी तरह से अनजान बने बैठे हैं।क्षेत्रीय किसान इस बात को लेकर काफी चिंतित है कि नहर में पानी आने पर पटरी फटने से खेत और गांव पानी में डूब सकते हैं।अगर नहर की बंग फटी तो खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न होकर नष्ट हो जायेंगी। क्षेत्रीय निवासियों और बुद्धि जीवियों ने इस नहर पटरी बंग को शीघ्र ठीक कराये जाने के साथ ही खनन माफिया सहित जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कराकर कार्यवाही किये जाने की मांग की गयी है।