गणेश प्रसाद स्मृति संगीत समारोह कार्यक्रम स्मपन्न,

लखनऊ-पंडित गणेश प्रसाद मिश्र संगीत समारोह कार्यक्रम का बौद्ध शोध संस्थान में मुख्य अतिथि पद्म डॉ ० विद्याबिन्दु सिंह व आत्म प्रकाश मिश्र द्वारा शुभारंभ कर के नसाथ ही विशिष्ट अतिथिगण देवेश चन्द्र सामंत निदेशक ,जे ० टी ० आर ० आई . लखनऊ प्रो ० डॉ ० धर्मेन्द्र भदौरिया ( गुर्दा रोग विशेषज्ञ ,मेदान्ता हास्पिटल , लखनऊ ।पद्म डॉ ० विद्याबिन्दु सिंह ने स्व ० पं ० गणेश प्रसाद मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गयी । संस्था स्वर साधना समूह संस्थापिका श्रीमती रश्मि उपाध्याय ने बताया कि ‘ श्रुतिनाद ‘ पं ० गणेश प्रसाद मिश्र , संगीत साधना केंन्द्र के गुरु डॉ ० अंजनी कुमार मिश्र ने मंचीय प्रदर्शन हेतु विशेष रूप से तैयार किया गया । संस्था ‘ श्रुतिनाद ‘ के संस्थापिका मीनाक्षी मिश्रा ने बताया 06 वर्ष के बाल कलाकार से लेकर 65 वर्ष के कलाकार ( शिष्य ) कार्यक्रम में प्रस्तुति में अत्यधिक महिलाओं ने पूरी तन्मयता से कार्यक्रम में प्रतिभाग किया है । डॉ ० अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम में बाल कलाकार आराध्य मिश्र , अंश मिश्र , यश सिंह , मानवेन्द्र सिंह , वेदांत देशमानकर , ईशल , अनाईशा , विदिका सिंह , रिद्धिमा ने राग विहाग में दुतख्याल प्यारी – प्यारी अंखियां , राधे की सखी व
राग खमाज में श्याम सुंदर मदन मोहन की मधुर एवं सुरीली प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई, आस्था मिश्रा ने राग यमन में बड़ा ख्याल दुत ख्याल , तराना व शिव भजन की प्रस्तुति देकर दर्शक को मंत्रमुग्ध कर दिया,संस्था की 20 वर्ष से लेकर 65 वर्ष तक की शिष्य , कामिनी मिश्रा , यामिनी पाण्डे , शिखा श्रीवास्तव , अर्चना जामजूट , अनुमेहा गुप्ता , कीर्ति सिन्हा , सरिता त्रिपाठी , रश्मि
उपाध्याय , बबिता साहू , बबिता चतुर्वेदी , ज्योति , मोहिनी , अंशु सिंह , मनीषा बिष्ट , शुभम , नवनीत सिंह , नवनीत तिवारी ने मधुर संगीत से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, सितार वादन की रही , डॉ० अंकुर मिश्र द्वारा राग – रागेश्री की यादगार प्रस्तुति की गई ,
अंतिम प्रस्तुति डॉ ० अंजनी कुमार मिश्र एवं डॉ ० गरूण मिश्र द्वारा राग जोग में विलम्बित ख्याल , द्रुत ख्याल , तराना , दादरा एवं होली की सराहनीय प्रस्स्तुति दी गई , साथ में हारमोनियम पर पं० धर्मनाथ मिश्र एवं तबला पर मोहित दुबे ने बखूबी साथ मंच संचालन अनुमेहा गुप्ता द्वारा किया गया ।.. डॉ ० अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि ‘ श्रुतिनाद ‘ पं ० गणेश प्रसाद मिश्र , संगीत साधना केंद्र के माध्यम से आम जन तक शास्त्रीय संगीत को पहुंचाने का कार्य कर रही है।
Operation Times News
