Breaking News

ब्लाक प्रमुखो का प्रथम अधिवेशन सम्पन्न, धीरेन्द्र सिंह  प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत,

ब्लाक प्रमुखो प्रथम अधिवेशन सम्पन्न धीरेन्द्र सिंह  प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत,

ब्लॉक प्रमुखो की समस्याओ का शीघ्र समाधान होगा, ओम प्रकाश राजभर

ब्लाक प्रमुखो के प्रथम अधिवेशन में धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘सेनानी‘ को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत,

लखनऊ-  चौधरी चरण सिंह सहकारिता सभागार में आयोजित  उत्तर प्रदेश ब्लाक प्रमुख संघ के प्रथम प्रांतीय अधिवेशन में प्रदेश के विभिन्न  जनपदों से आये प्रमुखगणों ने ज्वलंन्त समस्याओ का समाधान कै लिए  मुख्य अतिथि उ0प्र0 के पंचायती राज मंत्री को ज्ञापन दिया गया। अधिवेशन को संबोधित करते हुये पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि ब्लॉक प्रमुखो की समस्या के शीघ्र समाधान का प्रयास किया जाएगा। जिन शासनादेशों का उल्लंघन प्रदेश की लोकशाही  कर रहे हैं, वो सारे लागू करवाये जाएँगे,ब्लाक प्रमुखो के अधिकारों का संरक्षण मेरी जिम्मेदारी है। मै जिस विभाग का मंत्री हूँ, उसका डाक्टर हूँ उस विभाग के हर रोग का इलाज करना जानता हूँ। आपकी समस्या का समाधान अगर दिल्ली से करवाना पड़ा तो वहाँ तक ब्लाक प्रमुखो के लिये लड़ूँगा। अफसरशाही को मनमानी नही करने दी जायेगी।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि उ0प्र0 सरकार में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने संवोधित करते हुये कहा कि ब्लाक प्रमुखो की समस्या का समाधान कराने के लिये पूरी कोशिश कर उनके अधिकार एवं सम्मान की लड़ाई लड़ी जायेगी।
कार्यक्रम को संवोधित करते हुये सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ‘रानू‘ ने कहा कि क्षेत्र पंचायत विकास की सबसे मजबूत कड़ी है। ब्लाॅक प्रमुख सरकार की जनहितकारी योजनाओं को लागू करवाने के लिये सहयोग करते हैं। इसके बाद भी अफसर ब्लाॅक प्रमुख के अधिकारों का हनन कर रहे हैं। सरकार में प्रमुखो की समस्या के समाधान के लिये हर स्तर पर प्रयास करूँगा।
अधिवेशन में धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘सेनानी‘ को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया।
प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद श्री सेनानी ने कहा ब्लाक प्रमुखो ने विश्वास मुझ पर जताया है उस पर खरा उतरने के पूर्ण प्रयास करूँगा। प्रमुखों के सम्मान और अधिकार के लिये संगठित होकर संघर्ष की रूप-रेखा तैयार की जायेगी। अपने हक के लिये हम कानूनी लड़ाई के साथ हम सड़क तक संघर्ष करेंगे। अधिवेशन में पूरे प्रदेश के 46 जनपदों के 300 से अधिक ब्लाॅक प्रमुखो ने प्रतिभाग किया। आगन्तुक अतिथियों का स्वागत बीकेटी ब्लाॅक प्रमुख रामेन्द्र सिंह ‘मोनू‘ ने किया।अधिवेशन में बरेली से ब्लाॅक प्रमुख जगमोहन सिंह, बाराबंकी से रत्नेश सिंह, बदायूँ से अत्येन्द्र विक्रम सिंह, लखीमपुर से पवन गुप्ता, श्रीमती दिव्या सिंह, अम्बेडकरनगर से संजय सिंह, गोंडा से मनोज पाण्डेय, आजमगढ़ से मनीष मिश्र, कानपुर देहात से राहुल तिवारी, बलरामपुर से प्रवीण सिंह ‘विक्की‘, मिर्जापुर से इंद्रबहादुर पाण्डेय, रायबरेली से दल बहादुर सिंह, प्रयागराज से राजेन्द्र सिंह पटेल, सुलतानपुर से शिवकुमार सिंह, उन्नाव से मनोज निषाद, हरदोई से धर्मवीर सिंह ‘पन्ने‘ शरद कुमार सिंह औरैया, फतेहपुर से अमित तिवारी, शिवेन्द्र सिंह अयोध्या, वृंदा कुशवाहा, सिद्धार्थनगर से लवकुश ओझा, बाराबंकी से रमाकांत यादव, बस्ती से यशकांत सिंह, हरदोई से कुशी बाजपेई पिहानी, सत्येन्द्र सिंह ‘मुन्ना‘ बिलग्राम, सण्डीला से अमित गुप्ता, टोडरपुर से श्यामू त्रिवेदी, हरपालपुर से अनोखेलाल कश्यप, साण्डी से अनिल राजपूत, बावन से धर्मेन्द्र सिंह आदि ने विचार वियक्त किये।

About OTNews-Desk

Check Also

सीएम ने प्रेरणा स्थल पर आशीर्वाद का दीप जलाकर, सेवा संकल्प अभियान प्रारंभ किया

सीएम ने प्रेरणा स्थल पर आशीर्वाद का दीप जलाकर, सेवा संकल्प अभियान प्रारंभ किया, लखनऊ, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *