Breaking News

सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनी समस्याएं,

 सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनी समस्याएं,

भूमि पर कब्जा करने वाले दबंग पर कड़ी कार्यवाही करें अधिकारी, मुख्यमंत्री,

पैसे की कमी से नही रुकेगा किसी का इलाज,सीएम योगी

गोरखपुर, 15 मार्च-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद अधिकारियों को स्पष्ट  निर्देशित किया है कि गरीबों की जमीन पर यदि किसी ने कब्जा किया है तो तत्काल जमीन को कब्जा मुक्त कराने के साथ दबंगों को सबक सिखाया जाय। किसी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वाले बख्शे न जाय, उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी, सरकार किसी के साथ अन्याय नहीं होने देने और हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने को संकल्पित है।

गोरखपुर में होलिकोत्सव मनाने के बाद सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार मे कुर्सियों पर बैठाए गए फरियादियो की सीएम  ने एक-एक कर 200 लोगों से मुलाकात कर आश्वस्त किया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ  लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए संकल्पित है। जनता दर्शन में एक व्यक्ति ने दबंगों द्वारा जमीन कब्जा किए जाने की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने पास में मौजूद प्रशासन व पुलिस के अफसरों को निर्देशित किया कि जमीन कब्जा की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही कर जमीन कब्जामुक्त कराई जाए यह भी सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी दबंग किसी की जमीन पर कब्जा न करने पाय,और पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी मदद की जाय। जनता दर्शन में कुछ लोगों के साथ आए बच्चो को मुख्यमंत्री ने दुलारकर आशीर्वाद देते हुए उनका नाम और स्कूल जाने के बारे में पूछा। उन्हें अपने हाथों से चॉकलेट गिफ्ट करते हुए खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया। कक्षा छह में पढ़ने वाली एक बिटिया से बात करने के बाद भावुक हुए सीएम योगी ने उसके अभिभावक से कहा कि बिटिया को खूब पढ़ाएँ

About OTNews-Desk

Check Also

सीएम ने प्रेरणा स्थल पर आशीर्वाद का दीप जलाकर, सेवा संकल्प अभियान प्रारंभ किया

सीएम ने प्रेरणा स्थल पर आशीर्वाद का दीप जलाकर, सेवा संकल्प अभियान प्रारंभ किया, लखनऊ, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *