आवासी क्षेत्र में चल रही मसाला फैक्ट्री, शिकायत के बाद कार्यवाही नहीं,
OTNews-Desk September 16, 2026 टॉप न्यूज़ 9 Views
आवासी क्षेत्र में चल रही मसाला फैक्ट्री, शिकायत के बाद कार्यवाही नहीं,
👉जिला प्रशासन की जांच पर नमूने हुए फेल फिर भी कार्यवाही नहीं
लखनऊ:सूबे की राजधानी के शेखपुर,हबीबपुर थाना ठाकुगंज लखनऊ के आवासीय क्षेत्र में संचालित आरएचएम (RHM) मसाला फैक्ट्री में खाने मे प्रयोग होने वाले अनेको खाद्य मसाले का फैक्ट्री संचालक के द्वारा भूतल में लगी फैक्ट्री से मसाले का निर्माण करवाया जा रहा है,
श्रीमान जी शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार रिहायशी इलाकों में किसी भी तरह की फैक्ट्री आदि प्रतिबंधित है,इसके उपरांत रिहायशी इलाके में मसाला फैक्ट्री संचालित की जा रही है। मसालो में मिलावट के मामले की फूड विभाग द्वारा की गई मसाले की जांच में नमूने फेल पाए जाने के बाद मसाला फैक्ट्री पर नोटिस व अपर जिलाधिकारी (एडीएम) कोर्ट में मुकदमा भी दर्ज कराया था प्रभावशाली फैक्ट्री संचालक के प्रभाव के चलते,न तो फैक्ट्री को रिहायशी इलाके से हटाया गया न ही संबंधित विभाग द्वारा नोटिस काटने के बाद फैक्ट्री का संचालन बंद नही कराया गया।वही जिला प्रशासन की जांच में मसाले के नमूनो को फेल हो जाने के बाद भी जिला प्रशासन के कार्यवाही न करने वाले खाद्य अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के साथ ही आवासीय क्षेत्र में संचालित हो रही मसाला फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से बंद बंद कराया जाए।