Breaking News

जम्मू कश्मीर में तीन चरणो में होंगे चुनाव,

 जम्मू कश्मीर में तीन चरणो में होंगे चुनाव,

दिल्ली -केन्द्रीय  चुनाव आयोग ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि जम्मू कश्मीर में तीन चरण में 18 सितंबर, 25 सितंबर , 1 अक्टूबर को मतदान होगा और चार अक्टूबर को मतगणना होगी,जम्मू कश्मीर में 87.09 लाख वोटर हैं.घाटी के लोगों ने हिंसा को नकारा है. वहाँ के नागरिक तस्वीर बदलना चाहते है.जम्मू कश्मीर में 11800 बूथ होंगे.वही जम्मू कश्मीर में 360 मॉडल बूथ होंगे.

महिला पत्रकार से छेड़ छाड़ के आरोपी गिरफ्तार,

नोएडा-महिला पत्रकार से छेड़छाड़ करने वाले दो लोगों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार।* महिला मीडिया कर्मी कैब का इन्तजार कर रही थी, तभी दो लोगों ने छेड़छाड़ की ऑकी। नोएडा के सेक्टर 18 की घटना है। छेड़छाड़ करने वाले दोनों आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज की मदद से गिरफ्तार कर  मोटरसाइकिल बरामद की गई है। महिला मीडिया कर्मी घर जाने के लिए कैब गाड़ी का इंतजार कर रही थी। तभी वहां से गुजर रहे दो लोगों ने मीडिया कर्मी के साथ अभद्रता की और गंदे इशारे किए। इसके बाद घर पहुंच कर महिला मीडिया कर्मी ने नोएडा पुलिस को सूचना दी एक्शन में आई पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों शोहदों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया छेड़छाड़ के मामले को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी उठाया था।

About OTNews-Desk

Check Also

सुधांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से वापसी के बाद स्वदेश पहुंचने पर, हुआ भव्य स्वागत,

 सुधांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से वापसी के बाद स्वदेश पहुंचने पर, हुआ भव्य स्वागत, , …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *