Breaking News

महिला के कहने पर नशेड़ियों ने सुरक्षा गार्ड को मारी गोली,

महिला के कहने पर नशेड़ियों ने सुरक्षा गार्ड को मारी गोली,

👉गंभीर रूप से घायल बाउंसर पुरुषोत्तम का निजी अस्पताल में चल रहा इलाज,

लखनऊ-कमिश्नरेट के थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के पलासियो माल के टॉनिक बार मे 20 सितंबर 2025 रात्रि लगभग 2:00 बजे सुरक्षा गार्डो से झगड़े के बाद बार से बाहर से निकाले गए नशेड़ियों  द्वारा पलासियो मॉल के बाहर सुरक्षा में लगे दूसरी सुरक्षा एजेंसी के गार्डो से नशेड़ियों द्वारा झगड़ा किया गया और महिला के कहने पर नशेड़ियों द्वारा बाउंसर पुरुषोत्तम को गोली मारी गई, गंभीर रूप से घायल पुरुषोत्तम व अन्य सुरक्षा कर्मी का इलाज अस्पताल में चल रहा है, पलासियो मॉल में बाहर सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों पर नशेड़ियों द्वारा जान से मारने की नीयत से चलाई गई गोली के मामले की सूचना तत्काल थाना सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस को दी गई, सुरक्षा कर्मी के घायल होने तथा नशेड़ियों द्वारा किए जा रहे उत्पात से आक्रोशित सुरक्षा कर्मियों के द्वारा नशेड़ियों का नशा उतार दिया गया,वही पुलिस के निर्देशों के तहत सुरक्षा कर्मियों के द्वारा गेट को बंद कर नशेड़ियों को बाहर नहीं जाने दिया गोली खाने के बाद भी गार्ड द्वारा अपने कार्यों का अच्छे तरीके से निर्वाह किया गया,सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा चारों नसेड़ियों को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।घटना के संबंध में पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने बताया कि पलासियो माल के टॉनिक बार के बाहर निजी सुरक्षा एजेंसी के सुरक्षा कर्मियों पर गोली चलाने वाले आरोपी डॉ स्वाति  रोहित पटेल,प्रिंस वर्मा, हर्ष मिश्रा के विरुद्ध हत्या किए जाने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

About OTNews-Desk

Check Also

सीएम ने प्रेरणा स्थल पर आशीर्वाद का दीप जलाकर, सेवा संकल्प अभियान प्रारंभ किया

सीएम ने प्रेरणा स्थल पर आशीर्वाद का दीप जलाकर, सेवा संकल्प अभियान प्रारंभ किया, लखनऊ, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *