लखनऊ पूर्वी विधायक ने वृक्षारोपण कर उर्मिला वन का किया उद्घाटनएलडीए उपाध्यक्ष ने मृतक आश्रितो को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
अनंत नगर योजना के 56 भूखण्डों की निकाली गई लॉटरी, लखनऊ-लखनऊ विकास प्राधिकरण के द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अनंत नगर योजना के भूखण्डों की लॉटरी में आदर्श खण्ड के 332 भूखण्डों के लिए 8,568 लोगों द्वारा कराये ऑनलाइन पंजीकरण की 9 सितम्बर, गांधी प्रतिष्ठान मैं निकल गई लाटरी में 450 एवं 162 वर्गमीटर के कुल 56 भूखण्डों का आवंटन किया गया। आवेदकों के हाथों से लॉटरी ड्रा की पर्ची निकलवायी गयी।
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि अब मंगलवार को 200 एवं 288 वर्गमीटर के 155 भूखण्डों की लॉटरी आवेदकों के मध्य करायी जाएगी। उपाध्यक्ष ने बताया कि मोहान रोड पर 785 एकड़ क्षेत्रफल में में लगभग डेढ़ लाख लोगों के आशियाने का सपना साकार होगा। 2,100 आवासीय भूखण्ड व 120 व्यावसायिक भूखण्ड सृजित किये जाएंगे। जिससे लोगों को आवासीय सुविधा के साथ व्यावसायिक सेवाओं का लाभ योजना में मिलेगा। इसके अलावा ग्रुप हाउसिंग के 60 भूखण्डों में 10,000 से अधिक फ्लैट्स निर्मित किये जाएंगे। ईडब्ल्यूएस व एलआईजी के 5 हजार भवनों में 25 हजार से अधिक लोगों को आवासीय सुविधा प्राप्त हो सकेगी। योजना में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत भी भवनों का निर्माण किया जाएगा। योजना का विकास अंतरराष्ट्रीय मानकों के अंतर्गत ग्रिड पैटर्न पर किया जा रहा है। जिसमें चौड़ी सड़कों के साथ निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए भूमिगत केबल बिछायी जाएंगी। योजना में एडुटेक सिटी विकसित की जाएगी, जहां छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं फैकल्टी के सदस्यों के लिए हॉस्टल व आवासीय भवन बनाए जाएंगे। साथ ही लगभग 130 एकड़ भूमि में पार्कों व ग्रीन स्पेस का विकास किया जाएगा। अपर सचिव सी0पी0 त्रिपाठी ने बताया कि अनंत नगर योजना में द्वितीय चरण में 332 भूखण्डों के लिए 11 जुलाई, 2025 से 10 अगस्त, 2025 तक ऑनलाइन पंजीकरण खोला गया था। जिसमें 8,568 लोगों ने पंजीकरण धनराशि जमा कराकर रजिस्ट्रेशन कराया है। 08 सितम्बर सेे 10 सितम्बर, 2025 के मध्य इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आवेदकों के मध्य भूखण्डों की लॉटरी करायी जा रही है। पहले दिन 450 वर्गमीटर के 19 एवं 162 वर्गमीटर के 37 भूखण्डों का लकी ड्रा लगभग 1400 आवेदकों के मध्य निकाला गया। अब मंगलवार को 200 एवं 288 वर्गमीटर के 155 भूखण्डों की लॉटरी करायी जाएगी। वहीं, 112.5 वर्गमीटर के 121 भूखण्डों की लॉटरी का आयोजन अंतिम दिन 10 सितम्बर, 2025 को किया जाएगा।
लखनऊ को मिला ‘उर्मिला वन’ की सौगात,उपाध्यक्ष लखनऊ-लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा पेपरमिल वार्ड के भीखमपुर क्षेत्र में उर्मिला वन का लखनऊ पूर्वी विधायक ने पौधरोपण कर शुभारंभ किया गया। लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वरा कुकरैल नदी के किनारे उर्मिला वन’ के विकास का लखनऊ पूर्वी विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव ने पौधरोपण कर हरित क्षेत्र का शुभारंभ किया। एलडीए सचिव विवेक श्रीवास्तव, अपर सचिव सी.पी. त्रिपाठी, मुख्य अभियंता नवनीत शर्मा, अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार गुप्ता एवं स्थानीय पार्षद राजेश सिंह‘गब्बर’ समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। 24 एकड़ भूमि को कूड़ा, कचरा एवं अतिक्रमण मुक्त कराकर परियोजना तैयार की गई है। 19 एकड़ क्षेत्र में उद्यान विकसित होगा, जिसमें लगभग एक लाख पौधे नीम, पीपल, पाकड़, अमलतास, अर्जुन, अशोक, जामुन, बांस, गुलमोहर जैसे पेड़-पौधे क्षेत्र को शुद्ध वायु देंगे, पर्यावरण संतुलन बनाएंगे और जैव विविधता को बढ़ाएंगे। 1632 मीटर का वॉकिंग ट्रैक बनेगा जो नागरिकों को स्वास्थ्य और मनोरंजन के लिए सुरक्षित हरित क्षेत्र मिल सके
एलडीए उपाध्यक्ष ने मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये, लखनऊ-लखनऊ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने हर्ष यादव, अनुराग यादव, कंचन, विधि श्रीवास्तव, बृजेश कुमार सिंह एवं नितेश गौड को कनिष्ठ लिपिक तथा रेखा को अनुचर के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किए गये।