Breaking News

अवैध निर्माण की मुख्य सचिव से हुई शिकायत, जेई एई जोनल ने किया फर्जी निस्तारण,

अवैध निर्माण की मुख्य सचिव से हुई शिकायत, जेई एई जोनल ने किया फर्जी निस्तारण,,

👉 अवैध रो हाउसो की शिकायत का एलडीए के अवैध निर्माणो के साधकों ने किया फर्जी निस्तारण, पूर्ण होकर अध्याशित हो गए हो हाउस,

लखनऊ-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्ट अधिकारियों कर्मचारियों व भ्रष्टाचार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देशो के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण मे तैनात भ्रष्टाचार के हिमायती अधिकारियों द्वारा भारतीय संविधान अनुच्छेद 51 व 19 के तहत जनहित में अवैध निर्माण की आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायत करने वाले शिकायतकर्ताओं को प्रभावशाली वर्तमान उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार व उनके अधिनस्थ प्रवर्तन में तैनात अवर व सहायक अभियंता तथा जोनल अधिकारी के द्वारा अवैध निर्माणों पर कार्यवाही न करके शिकायतों का फर्जी निस्तारण किया जा रहा है, प्राधिकरण में वर्तमान में तैनात उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के द्वारा शिकायतकर्ताओं की अपरोक्ष से अपने चहेते  एक दैनिक समाचार पत्र को जानकारी देकर अवैध निर्माण के शिकायतकर्ताओं को बाधक बनने की संज्ञा देकर समाचार प्रकाशित करवा कर अवैध निर्माण में बाधक बताया जाता है  जबकि वास्तविक अवैध निर्माण के साधक प्रवर्तन में तैनात जेई एई तथा जोनल अधिकारी  है,उक्त अवैध निर्माण की साधकों के द्वारा पोर्टल पर होने वाली शिकायतों का शत प्रतिशत फर्जी निस्तारण कर अवैध निर्माणों को पूर्ण करवाकर अध्याशित करवा दिया जाता है।

लखनऊ विकास प्राधिकरण  प्रवर्तन जोन 2 रायल सिटी गेट से पीएम आवास मार्ग पर लगभग 10 मीटर दूर मंजू श्री अस्पताल के पीछे अवैध निर्मणाधीन बहुमंजिला व्यावसायिक निर्माण की 11 जनवरी 2025 को आइजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायत का अवैध निर्माण के संरक्षणदाता तत्कालीन अवर व सहायक अभियंता द्वारा फर्जी निस्तारण किया गया,शिकायतकर्ता के द्वारा 9 फरवरी 2025 को प्राधिकरण उपाध्यक्ष  के साथ ही मुख्य सचिव को शिकायती पत्र तथा स्मरण पत्र के बाद भी।अवैध निर्माण के साधक तथा अवैध निर्माणो के हिमायती अधिकारियों द्वारा अवैध बहुमंजिला व्यावसायिक निर्माण पर कोई कार्यवाही नही की गई और शिकायत में अंकित अवैध निर्माण पर कार्यवाही न करके मंजू श्री हॉस्पिटल पर की गई कार्यवाही का वाद संख्या 112/2020 अंकित करके तत्कालीन कर्मियों द्वारा शिकायत का फर्जी निस्तारण कर अवैध व्यावसायिक निर्माण को पूर्ण करवा दिया गया,इसी क्रम मे  प्रवर्तन जोन 3 की तत्कालीन में वर्तमान अवर व सहायक अभियंता तथा जोनल अधिकारियों के संरक्षण के चलते  परसादी खेड़ा स्थित चुन्नू खेड़ा में श्री सांई इंफ्राटेक बिल्डर द्वारा लगभग 400 अवैध रो हाउसो की सांई बसेरा कॉलोनी में लगभग 100 निर्माणाधीन अवैध रो हाउसो की शिकायतकर्ता के द्वारा 17 फरवरी 2024 को की गई शिकायत का 18 मार्च 2024  जेई एई तथा 24 जून 2024 को अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा द्वारा फर्जी आख्या देकर निस्तारण किया गया,संबंधित मामले में शिकायतकर्ता द्वारा मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन को शपथ पत्र के साथ अनेकों शिकायत पत्र प्रेषित करने के बाद भी समाचार लिखे जाने तक लगभग 100 अवैध रो हाउसो पर कोई कार्यवाही नहीं की गई,यह तो प्राधिकरण के समस्त जोन क्षेत्रो में तैनात अवैध निर्माण के साधक अवर अभियंता सहायक अभियंता तथा जोनल अधिकारी के कार्यकलापों की संक्षिप्त बानगी है-? क्रमशः अगले अँक में……

श्रीसांई इंन्फ्रोटेक संचालकों ने बनाई दर्जनों ग्रुप आवास

About OTNews-Desk

Check Also

सीएम ने प्रेरणा स्थल पर आशीर्वाद का दीप जलाकर, सेवा संकल्प अभियान प्रारंभ किया

सीएम ने प्रेरणा स्थल पर आशीर्वाद का दीप जलाकर, सेवा संकल्प अभियान प्रारंभ किया, लखनऊ, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *