विजय हरि ट्रस्ट ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया,
आयोजित स्वास्थ्य शिविर के अवसर पर उपस्थित विजय ट्रस्ट के पदाधिकारी
लखनऊ :मोहनलालगंज स्थित विजय हरि ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा ओ पी चौधरी हॉस्पिटल के डा० योगेश पांडेय (जनरल फिजिशियन),डॉ खुशबू (डेंटिस्ट),डॉ मेघना (डेंटिस्ट), पी आर ओ अभय सिंह, सुनील तिवारी और समस्त नर्सिंग स्टाफ तथा बून डेन्टल क्लीनिक डा० काजी सज्जाद अहमद तथा फादर विमल,की उपस्थिति में मोहनलालगंज में डॉन वास्को आशालय में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में बच्चों और शहर व ग्रामवासियो ने स्वास्थ्य परामर्श लिया,उक्त अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने स दन्त चिकित्सक से परामर्श लेकर निशुल्क दवाएँ प्राप्त की गई । कार्यक्रम के अवसर पर विजय हरि ट्रस्ट के सदस्य विजय देवी , सबा परवीन, अनीता सिंह, अनीता जी अनामिका कुमारी, सीमा सिंह, खुशबू गुप्ता, सुनिन्दा साहू , प्रिया दूबे, अवध वृन्दावन डेवलमेन्ट एसोशिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस के द्विवेदी सहित, समाज सेवक मोहम्मद शकील पूर्व पार्षद प्रत्याशी खरिका वार्ड प्रथम , दिलीप कुमार तथा संगीता देवी ,मोहन चंद्र जोशी , पी के तिवारी आदि लोग उपस्थित थे।