बोरिंग हुई नहीं पाइपलाइन डाली नहीं गई, सूख गए करोड़ों के पेड़, करण ने करवा दिया भुगता
OTNews-Desk August 7, 2025 राज्य खबरें 48 Views
बोरिंग हुई नहीं पाइपलाइन डाली नहीं गई, सूख गए करोड़ों के पेड़, करण ने करवा दिया भुगतान,
👉पाँच करोड़ के लगाए गए कीमती पेड़ों को नहीं मिला पानी सूखकर नष्ट हो गए पौधे,
👉भ्रष्टाचारी एलड़ीए के सहायक उद्यान अधिकारी करण ने उन्हीं कार्यों की पुनः 36 करोड़ की आमंत्रित की निविदाएं,
लखनऊ-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्ट और भ्रष्टाचारियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देशो के बाद भी उन्हीं के विभाग आलाधिकारियों के संरक्षण के चलते स्मारक समिति के व्यवस्थापक और 8 वर्षों से लखनऊ विकास प्राधिकरण मे सहायक उद्यान अधिकारी के पद पर तैनात प्रभावशाली करण सिंह के द्वारा खुलेआम करोड रुपए की सरकारी धन हानि कराई जा रही है लेकिन उक्त भ्रष्टाचारी सहायक उद्यान पर प्राधिकरण से लेकर शासन प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है,
जानकारी के अनुसार लखनऊ विकास प्राधिकरण के द्वारा जी 20 कार्यक्रम के दौरान लू लू मॉल के सामने शहीद पथ के दोनों ओर लगभग 6 करोड़ के कीमती वृक्ष लगाए गए,पेड़ों की सिंचाई के लिए निविदा के तहत दोनो ओर बोरिंग कराने के साथ ही वृक्षों की सिंचाई के लिए पाइप लाइन डालनेॅ का कार्य चहेते ठेकेदारों के द्वारा कागजों में कर दिया गया,लेकिन शहीद पथ के दोनों ओर न तो निविदा दाटा के द्वारा बोरिंग कराई गई और ना ही सिंचाई के लिए पाइप लाइन डाली गई;वही शासन प्रशासन अधिकारियों के नयनतारा बने चहेते लगभग 8 वर्षों से लखनऊ विकास प्राधिकरण मे तैनात सहायक उद्यान अधिकारी करण सिंह के द्वारा बिल आदि बनाकर लगभग एक करोड 6 लाख रुपए का भुगतान करवा दिया गया,और भ्रष्टाचारिर्यों के संरक्षणदाता प्राधिकरण के उच्चाधिकारी द्वारा भुगतान को हरी झंडी दे दी गई,करण सिंह की भ्रष्टाचार व दूषित कार्यशैली के चलते शहीद पथ के दोनों ओर निविदा के तहत लगाए गए करोड़ों रुपए के हरे पेड़ सूखकर नष्ट हो गये।लेकिन प्राधिकरण अधिकारियों से लेकर शासन स्तर के अधिकारियों द्वारा प्राधिकरण के प्रभावशाली भ्रष्टाचारी सहायक उद्यान अधिकारी करण सिंह पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी।जबकि बिना कार्य के एक करोड़ ₹6 लख रुपए का भुगतान कराने तथा लगभग 6 करोड रुपए के सूख गए पेड़ों के लिए सहायक उद्यान अधिकारी करण सिंह व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार प्रतीत हो रहे हैं,उक्त धनराशि की करण सिंह से वसूली किया जाना नितांत आवश्यक है, सूत्रानुसार बताया जाता है करण सिंह के प्रभाव के आगे कोई भी अधिकारी मुंह खोलने को तैयार नहीं है-?
स्मारक समिति व्यवस्थापक व सहायक उद्यान अधिकारी करण सिंह ने किस किस अधिकारी के यहां कितने कितने स्मारक समिति के कर्मचारी भेज और कहां-कहां लगवाएं पेड़क्रमशः आगे….