Breaking News

गर्ल्स बटालियन एनसीसी लखनऊ का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न,

 गर्ल्स बटालियन एनसीसी लखनऊ का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न,

लखनऊ, 07 अगस्त 2025- 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन एनसीसी द्वारा संचालित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सम्मिलित बालिका कैडेट्स को सैन्य अनुशासन, नेतृत्व कौशल, सामाजिक दायित्व और व्यक्तित्व विकास की समग्र शिक्षा दी जा रही है। 10 दिवसीय शिविर 2 एमटी बटालियन एएमसी वर सेंटर एंड कॉलेज में चल रहा है,कैंप का नेतृत्व कमांडेंट कर्नल (डॉ.) दिनेश कुमार पाठक द्वारा किया जा रहा हैं।सैन्य प्रशिक्षण 04 अगस्त 2025 को बटालियन के सैन्य स्टाफ द्वारा कैडेट्स को स्थलों के संकेत, एंबुश (घात), पैट्रोलिंग जैसी सैन्य रणनीतियों की विस्तृत जानकारी दी गई। छात्राओं ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण सत्र में भाग लिया।नेतृत्व विकास सत्र में महानायकों महाराणा प्रताप, रानी लक्ष्मीबाई और छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनके साहसिक कार्यों की चर्चा की गई। ऐतिहासिक व्यक्तित्वों से प्रेरणा लेकर कैडेट्स में नेतृत्व क्षमता और आत्मबल का विकास किया गया।सत्र में सम्मान संहिता, प्रेरणा और आत्मसंयम पर चर्चा करते हुए बताया गया कि एक सशक्त व्यक्तित्व का निर्माण इन मूल्यों के समावेश से ही संभव है। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को सामाजिक जिम्मेदारियों का बोध कराया गया।कैरियर काउंसलिंग एवं विशेष व्याख्यान की अवसर पर कर्नल (डॉ.) दिनेश कुमार पाठक ने सशस्त्र सेनाओं में कमीशंड ऑफिसर बनने के मार्गदर्शन हेतु कैडेट्स को उपयोगी मंत्र दिए। उन्होंने युवाओं को सकारात्मक सोच, लक्ष्य निर्धारण और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गय।सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत श्री पंकज शर्मा (रोड सेफ्टी मैनेजर) को शिविर में आमंत्रित किया गया। उन्होंने सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक नियमों और वाहन संचालन में सतर्कता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला।प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतिकैडेट्स का मनोबल बढ़ाने के लिए फायरिंग प्रतियोगिता एवं समूह नृत्य का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों और कॉलेजों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया।

 

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *