दैनिक जागरण के पत्रकार राघवेंद्र की गोली मारकर हत्या
लखनऊ-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराध मुक्त प्रशासन के दावे कर रहे हैं वहीं सीतापुर पुलिस की निष्क्रिय कार्यशैली के चलते जिले में अपराध और अपराधी बेलगाम हो गए हैं उसी के चलते सीतापुर मे दैनिक जागरण के महोली पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोली मारकर हत्या कर दी गयी।
जानकारी के अनुसार महोली के कस्बा निवासी दैनिक जागरण के पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई को फोन से हुई वार्ता के बाद बाइक लेकर घर से निकलने के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग कर हमलावरों ने हत्या का घटना स्थल से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं।