नक्षत्र, नवग्रह, पंच पल्लव व पंचवटी वाटिका से पुलकित
हुआ ‘देव वन’
लखनऊ-लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा गोमती नगर में अयप्पा मंदिर के पास विकसित किये जा रहे देव वन में मण्डलायुक्त डाॅ0 रोशन जैकब की अध्यक्षता में सभी 12 राशि नक्षत्रों के प्रतीक पौधों की लगाये गये, 08 एकड़ क्षेत्रफल में फैले देव वन में पाथ-वे व वाॅटर बाॅडी का कार्य पूर्ण हुआ, प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार, सचिव विवेक श्रीवास्तव, अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा, वित्त नियंत्रक दीपक सिंह व समाज सेवी के0के0 जनादर्न नाम्बियार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
कायर्क्रम के दौरान मण्डलायुक्त ने एलडीए द्वारा देव वन में कराये गये विकास, सौंदयीर्करण व हाॅटीर्कल्चर के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पहले इस स्थान पर गंदगी व कूड़े का ढ़ेर रहता था। साथ ही यहां अराजक तत्वों का जमावड़ा लगता था, जिससे क्षेत्रवासियों में असुरक्षा की भावना उत्पन्न होती थी। आज देव वन तैयार होने से इस स्थान पर सकारात्मक उर्जा का प्रवाह हो रहा है।
उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण अभियान-2024 के अंतगर्त जनपद में 39 लाख पौधे लगाये जा चुके हैं। वहीं, मण्डल स्तर पर 04 करोड़ पौधे लगाने का काम किया जा रहा है। मण्डलायुक्त ने देव वन तैयार करने वाले श्रमिकों व मालियों को उपहार देकर सम्मानित किया।
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि
गोमती नगर के विनीत खण्ड में अयप्पा मंदिर के पास ग्रीन बेल्ट की 08 एकड़ भूमि पर देव वन विकसित कर समस्त प्रकार के विकास एवं सौंदयीर्करण के कार्यों की डिजाइन व डाइमेंशन वास्तु शास्त्र के आधार पर तैयार किये गये हैं। पौधरोपण अभियान के तहत 12 राशि नक्षत्रों के प्रतीक
अलग-अलग प्रजातियों के पौधे लगाकर नक्षत्र वाटिका तैयार करने के साथ ही बरगद, पीपल, सीता अशोक, आंवला व बेल के वृक्ष लगाकर पंच वाटिका को स्वरूप दिया गया,पार्क में क्लस्टर बनाकर औषधीय पौधे भी लगाये गये हैं, उपाध्यक्ष ने नक्षत्र वाटिका के बारे में उदाहरण देते हुए बताया कि मेष राशि के तीन नक्षत्र अश्विनी, भरणी एवं कृतिका हैं। इसमें अश्विनी के लिए कुचीला, भरणी के लिए आंवला तथा कृतिका नक्षत्र के प्रतीक स्वरूप गूलर का पौधा लगाया गया है। नक्षत्र वाटिका में जामुन, खैर, शीशम, बांस, पीपल, नागकेश्वर, वट, पलाश, पाकड़, रीठा, बेल, अजुर्न, मैलश्री, चीड़, मदार, शमी, कदम, आम, नीम व महुआ आदि प्रजाति के पौधे रोपित किये गये हैं। लाइब्रेरी व फूड कोर्ट भी बनेगा उपाध्यक्ष ने बताया कि लोग आसानी से देव वन में भ्रमण कर सकें, पूरे क्षेत्र में तीन व पांच मीटर चैड़ाई में पाथ-वे
बनाया गया है। साथ ही पार्क के उत्तरी क्षेत्र के ढ़ालान वाले हिस्से में वाॅटर बाॅडी (अमृत कुण्ड) का निमार्ण कराया गया है। इसके अलावा लाइब्रेरी, फूड कोटर्, रेस्ट हाॅल, किचन, स्टोर, टॉयलेट ब्लाॅक व पाकिंर्ग का निमार्ण भी कराया जा रहा है।
Operation Times News
