Breaking News

आर एस एस भाजपा की एक मातृ संस्था

आर एस एस भाजपा की एक मातृ संस्था

आर एस एस भाजपा की एक मातृ संस्था है और हिन्दुत्व की एक प्रतिनिधि संस्था के रूप में प्रतिष्ठित है।लेकिन यह बात भी सत्य है कि आर एस एस जो भी कहे या जो भी करे सामान्य जन के बीच भाजपा उसका राजनीतिक चेहरा है, इस बात को न तो नकारा जा सकता है और न नकारा जाना चाहिए।*आज राष्ट्रवाद और हिन्दुत्व पर सेक्युलर कहने वाली मुस्लिम परस्त पार्टियां जबर्दस्त प्रहार कर रही हैं।एक ही राजनीतिक दल है भाजपा जो खुलकर हिन्दुत्व और राष्ट्रवाद को अपना मूल आधार मानती है।आर एस एस प्रमुख का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वे कहते हैं कि आर एस एस चुनाव नहीं कराती है। यह सत्य तो है ही। किन्तु आर एस एस को यह तो देखना ही होगा कि भाजपा अपने दायित्वों को अच्छी तरह पूरा कर सके। भाजपा को छोड़कर कोई दूसरा दल राष्ट्र और हिन्दू समाज के लिए सोचता भी नहीं है२०२४ के चुनाव में झूठ फैलाकर लोगों को दिग्भ्रमित किया गया जिससे भाजपा को नुकसान हुआ और राष्ट्र और धर्म पर खतरा बढ़ गया।आज राहुल जो विपक्ष का नेता बन गये हैं हिन्दू को हिंसक बता रहे हैं और अपने इस कथन पर अड़े हुए है।आर एस एस प्रमुख कहते हैं उस वीडियो में कि हिन्दू न डरता है न डराता है।यह यथार्थ हो सकता है और शायद है भी।किन्तु आज जो परिस्थिति है उसमें स्पष्ट दिख रहा है कि हिन्दुओं को सेक्यूलर मुस्लिम परस्त पार्टियां तो डरा ही रही हैं हमारा सुप्रिम कोर्ट भी जाने अनजाने डरा ही रहा है। और तो और एक फर्जी शंजराचार्य बनाकर एक कांग्रेसी भी हमें डरा रहा है और हिन्दू समाज को विभाजित करने की हर संभव कोशिश कर रहा है।हमारा और हमारे जैसे लाखों लाख रष्ट्रवादियों और हिन्दुत्ववादियों की धारणा है कि इस अत्यंत कठिन और असामान्य परिस्थिति में हिन्दुत्व की एक सर्वमान्य प्रतिनिधि संस्था के रूप में आर एस एस का दायित्व विशेष हो जाता है और होना भी चाहिए।भगवान कृष्ण ने कुरुक्षेत्र में अर्जुन को कहा कि धर्म युद्ध है महाभारत धर्म और अधर्म के बीच युद्ध हो रहा था। प्रभु ने कहा कोई तटस्थ नहीं रह सकता है इस युद्ध में।आज सभी जो राष्ट्रवाद और हिन्दुत्व की बात करते हैं उन्हें स्पष्ट होकर अपना आदेश निर्देश देना होगा और देना भी चाहिए।हम आशा करते हैं कि आर एस एस के परम आदरणीय प्रमुख हमलोगों की भावना को समझते हुए आर एस एस के राजनीतिक विंग को समयोचित मार्गदर्शन अपना देंगे ताकि आर एस एस और भाजपा का सम्बंध लोगों की नजर में सुदृढ दिखे,आर एस एस और भाजपा के बीच स्थायी समन्वय परम आवश्यक है।हमारे जैसे लाखों लाख लोगों की भावनाओं पर आर एस एस और भाजपा दोनों गौर करेगी।

सनातन धर्म की जय।

जय श्री राम जय जय श्री राम।
*पनपा “गोरखपुरी”*

About OTNews-Desk

Check Also

रोजगार की बारिश करने के लिए आयेगें कोने कोने से उद्योगपति

लखनऊ। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों पर जिस तरह से राजधानी लखनऊ में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *