51 वें मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने राष्ट्रपति भवन में ली शपथ,

सर्वोच्च न्यायालय में पदभार ग्रहण किया,
नई दिल्ली- सर्वोच्च न्यायालय के 51वें न्यायाधीश संजीव खन्ना ने राष्ट्रपति भवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने के बाद सर्वोच्च न्यायालय में पदभार ग्रहण किया,विदित हो कि 14 मई 1960 को दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश देव राज खन्ना के घर जन्म हुआ था। उन्होंने स्कूली शिक्षा दिल्ली के मॉडर्न स्कूल, बाराखंभा रोड से पूर्ण की। 1980 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर डीयू कैंपस लॉ सेंटर से कानून की पढ़ाई की। जस्टिस संजीव खन्ना ने 1983 में दिल्ली बार काउंसिल में वकील के तौर पर नॉमिनेशन कराया। उन्होंने दिल्ली के तीस हजारी, फिर दिल्ली हाई कोर्ट में वकालत प्रारंभ की गई।सुप्रीम कोर्ट में 18 जनवरी 2019 को जज के रूप में शपथ लेने के बाद से अब तक करीब पौने छह साल मं जस्टिस खन्ना 456 पीठ का हिस्सा रहे और 117 फैसले उन्होंने लिखे,जनवरी 2019 से सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में कार्यरत न्यायमूर्ति खन्ना कई ऐतिहासिक फैसलों का हिस्सा रहे हैं, जैसे ईवीएम की पवित्रता को बनाए रखना, चुनावी बॉन्ड योजना को खत्म करना, अनुच्छेद 370 को निरस्त करना और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देना।सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठता नियम के अनुसार न्यायामूर्ति संजीव खन्ना 11 नवंबर 2024 से 13 मई 2025 तक 6 महीने के लिए भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में देश की न्यायपालिका का नेतृत्व करेंगे।
Operation Times News
