Breaking News

लुटेरे बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर अवैध असलहा बरामद किया

लुटेरे बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर अवैध असलहा बरामद किया,

आ۔ब्यूरो

उन्नाव-थाना कोतवाली सदर क्षेत्र मे 10 नवंबर 2024 को हुई लूट की घटना मैं शामिल तीन बदमाशो को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर कब्जे सें 03 अवैध तमंचा,खोखा कारतूस, मिस कारतूस व घटना में प्रयुक्त एक स्कार्पियों गाड़ी एवं लूटे हुये सोने के आभूषण व नगदी बरामद  किया गया।।

जानकारी के अनुसार थाना सदर कोतवाली क्षेत्र में 10.11.2024 को समय करीब 11.00 बजे थाना कोतवाली सदर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सुबह समय करीब 08.30 बजे थाना क्षेत्र के जेरखिड़की महोल्ला छिपायाना निवासी एडवोकेट सैय्यद कायमुल हसन जैदी पुत्र गुलामुन जैदी के यहां तीन अज्ञात लोग वादकारी बनकर आये औऱ कुछ समय वार्ताके बाद उपरोक्त अज्ञात तीनो लोगो द्वारा तमंचे के बल पर कैमुल उपरोक्त के घर से सोने के आभूषण, एटीएम कार्ड, 02 मोबाइल व लगभग 1,50000 रुपये गन लूट लिया गया, सूचना पर पुलिस अधीक्षक  उन्नाव, अपर पुलिस अधीक्षक महोदय उत्तरी, क्षेत्राधिकारी महोदया नगर मय थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0सं0 824/24 धारा 309(6) बीएनएस पंजीकृत कर घटना कारित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे।  11.11.2024 को समय करीब शाम 05.00 बजे थाना कोतवाली पुलिस द्वारा करोवन मोड़ के पास चेकिंग के दौरान स्कार्पियों सवार 05 अज्ञात लोगो द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर भागने का प्रयास किया गया, आत्मरक्षार्थ पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल हो गये है तथा दो बदमाश मौके से भागने में सफल रहे। घायल तीनो बदमाशो को इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है पूछताछ में अभियु्क्तो द्वारा अपने नाम 01.रविंद्र कसाना पुत्र विनय पाल कसाना निवासी रामपुर फतेहपुर थाना दादरी जनपद गौतम बुध नगर उम्र 38 वर्ष 02.इरशाद सैफी पुत्र हाजी रसीद निवासी मल्लूपुरा थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर हाल पता फटेलापुर रोड 60 फूटा हाजी का टावर वाला मकान हापुर चुंगी के पास मेरठ उम्र 42 वर्ष 03.मेराज पुत्र मोहम्मद जलील निवासी AB नगर डीएसएन कॉलेज के पास थाना कोतवाली उन्नाव उम्र 24 वर्ष बताया गया है। तीनो बदमाश अपने अन्य दो साथियों को साथ  10.11.2024 को कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत महोल्ला छिपयाना में हुई लूट की घटना में शामिल थे। मौके से बदमाशो के पास से 02 तमंचा 12 बोर , 01 तमंचा 315 बोर , 02 खोखा कारतूस ,02 मिस कारतूस व लूटे हुये सोने के आभूषण व कैश बरामद किया गया है। अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी प्रयास सहित आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

About OTNews-Desk

Check Also

पञ्चाङ्ग व राशिफल*सोमवार, ०६ अप्रैल २०२६*

पञ्चाङ्ग व राशिफल*सोमवार, ०६ अप्रैल २०२६* *सूर्योदय: ~ ०६:१७* *सूर्यास्त: ~ ०६:४२* *चन्द्रोदय: ~ २२:५०* …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *