Breaking News

शटरिंग टूटने से तीसरी मंजिल से गिरा मजदूर मौत, मुआवजे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन,

शटरिंग टूटने से तीसरी मंजिल से गिरा मजदूर मौत, मुआवजे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन,

मुआवजे की मांग को लेकर रोड जाम कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने खदेड़ा,

पूर्णेन्द्र मिश्रा

 सीतापुर-नवम्बर-ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते  मिश्रित कोतवाली के पीछे  पुलिस कर्मियों के निर्मणाधीन चार मंजिला 8 महिला तथा 24 पुरुष आवासों की तीसरी मंजिल की अचानक शटरिंग टूटने से दो मजदूर तीसरी मंजिल से  गिरने से एक मजदूर मौके पर मौत हो गई वहीं दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसका चिकित्सालय में इलाज चल रहा है है।विदित कि ग्राम काशीपुर मजरा उत्तरधौना निवासी मृतक मजदूर सुशील कुमार की पत्नी अन्जली नेमिश्रित कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को पत्र देकर आरोप लगाया था। कि उनके पति मिश्रित थाना परिसर में निर्मणाधीधीन इमारत की तीसरी मन्जिल पर 8 नवम्बर को शटरिंग लगा रहे थे तभी लगभग 12-30 बजे अचानक शटरिंग  टूटने से गिरने से मौके पर मौत हो गई,पीड़िता का का आरोप है पुलिस ने परिजनों को बिना सूचना दिए शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया, मृतक मजदूर का शव 9 नवम्बर को पोस्ट मार्टम से आने के बाद आक्रोशित ग्रामीणो ने तहसील चौराहा पर शव रख कर कार्यवाही तथा मुवावजे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करने का प्रयास करने पर प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन करने का प्रयास कर रहे ग्रामीणों को तहसील चौराहे से तो खदेड़  दिया गया,लेकिन बावजूद इसके ग्रामीण और मृतक मजदूर अपने गांव काशीपुर मोड़ के पास सिधौली रोड पर  शव लेकर खड़े होने के साथ ही रोड जाम करने का प्रयास करने लगे, लेकिन जानकारी मिलने पर उन्होने वहां भी भारी पुलिस फोर्स भेज कर ग्रामीणों पर दबाव बनाकर उन्हें शव का अन्तिम संस्कार करने पर मजबूर कर दिया। सूत्रों के मुताबिक इस सम्बन्ध में

कार्यदाई संस्था ने लगाया बोर्ड, कार्य की लागत धनराशि का उल्लेख नहीं

कोतवाल से बात की गई तो उन्होने बताया कि एसडीएम से बात करके मृतक के परिवार को शासकीय सहायता राशि दिलाई जायेगी। जब कि निर्माणाधीन इस इमांरत को बनवाने वाले ठेकेदार मेंहदी हसन और कस्बा मिश्रित निवासी गोपाल गुप्ता आदि से पुलिस ने मृतक के परिवारजनों को किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता आदि दिलाने का कार्य प्रयास नही किया गया है।

About OTNews-Desk

Check Also

पञ्चाङ्ग व राशिफल*सोमवार, ०६ अप्रैल २०२६*

पञ्चाङ्ग व राशिफल*सोमवार, ०६ अप्रैल २०२६* *सूर्योदय: ~ ०६:१७* *सूर्यास्त: ~ ०६:४२* *चन्द्रोदय: ~ २२:५०* …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *