Breaking News

जलाभिषेक करने जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो नहर में गिरी, 11 की मौत,

जलाभिषेक करने जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो नहर में गिरी, 11 की मौत,

दर्शन करने जा रहे हैं श्रद्धालुओं की नहर में गिरी बोलेरो,

लखनऊ उत्तर प्रदेश के  गोंडा जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई।सूचना मिलते ही जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक और एनडीआरएफ सहित पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद राहत बचाव कार्य में लगी है।

जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहागांव से अयोध्या  पृथ्वीनाथ मंदिर जलाभिषेक के लिए जा रहे 15 लोगों की बोलेरो गाड़ी इटियाथोक क्षेत्र के बेलवा बहुता नहर मे अनियंत्रित होकर गिरने से  11 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।प्रशासन द्वारा हादसे में रामबेटी 60,सरोजा देवी 58 ,राजू 30 ,नरेंद्र 32,पंकज 28 वर्ष,आरती 25,गुड़िया 22,आरव 5,कविता18, रिंकू 35  तथानेहा 12 वर्ष की मौत हो गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रशासन को तत्काल राहत बचाव कार्य के लिए निर्देश दिए गए, वहीं घटना की सूचना पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। प्रशासन ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कराया। नहर में डूबे वाहन को क्रेन और गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया। सीहागांव गांव में घटना के बाद मातम पसरा हुआ है। प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

About OTNews-Desk

Check Also

सीएम ने प्रेरणा स्थल पर आशीर्वाद का दीप जलाकर, सेवा संकल्प अभियान प्रारंभ किया

सीएम ने प्रेरणा स्थल पर आशीर्वाद का दीप जलाकर, सेवा संकल्प अभियान प्रारंभ किया, लखनऊ, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *