Breaking News

पर्यटन मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर,बाढ़ प्रभावितो को किट दी,

पर्यटन मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर,बाढ़ प्रभावितो को किट दी,

समीक्षा बैठक करते पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री

अमिताभ गुप्ता

आगरा-उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग तथा जनपद प्रभारी मंत्री  ने तहसील सदर के बाढ़ प्रभावित गांव तनौरा नूरपुर का निरीक्षण कर ग्राम गढ़ी रामफल पहुंच कर 19 वर्षीय रवेंद्र की यमुना में डूबकर हुई मृत्यु पर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त कर मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से 04 लाख रुपए का चेक परिजनों को दिया गया।वही 05 अन्य मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राज्य आपदा  निधि से 04-04 लाख के चेक किए प्रदान  कर अतिथि ग्रह में विकास कार्य व कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा पानी काजल स्तर कम होने के बाद  सिल्ट सफाई कार्य कर चूना, ब्लीचिंग एवं पशुओं के टीकारण कार्य किया जाय,

 प्रदेश के  पर्यटन एवं संस्कृति विभाग तथा जनपद प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने तहसील सदर के बाढ़ प्रभावित गांव तनौरा नूरपुर, बरौली गूजर आदि गांवों का निरीक्षण करते हुए प्रभावित ग्रामीणों से वार्ता के दौरान मंत्री से तनौरा नूरपुर के ग्रामीणों ने गांव में यमुना नदी से हो रहे कटान, दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु कुछ घण्टे विद्युत आपूर्ति करने की मांग की गई, मंत्री  ने सिंचाई विभाग के अधीिशाषी अभियंता को भूमि कटान रोकने हेतु स्थाई कार्य करने हेतु निर्देश दिए तथा विद्युत लाइन का सर्वे कर दो घण्टे सुरक्षित विद्युत आपूर्ति करने के निर्देश दिए। मंत्री ने  बरौली गूजर के प्राथमिक विद्यालय में बने बाढ़ आश्रणालय में पहुंचे जहां प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री व बाढ़ राहत किट का वितरण किया। गया, प्रभारी मंत्री  ने सम्बन्धित राजस्व निरीक्षक,लेखपाल को निर्देश दिए कि फसलों में हुए नुकसान का शीघ्र सर्वे करें, भौतिक सर्वे के साथ ड्रोन सर्वे कर रिपोर्ट आख्या पोर्टल पर अपलोड करें जिससे बाढ़ प्रभावित हुए घर, पशुओं के नुकसान का आकलन कर शीघ्र रिपोर्ट उपलब्ध कराएं, ताकि शासन  प्रभावितों को शीघ्र मुआवजा राशि प्रदान कर सके, कोई  प्रभावित परिवार छूटना नहीं चाहिए, शिकायत मिलने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
सदर तहसील के गांव गढ़ी रामफल पहुंचकर 19 वर्षीय रवेंद्र पुत्र डम्बर सिंह की यमुना में डूबकर दुखद मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ है और मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से 04 लाख रुपए का चेक मृतक के पिता को प्रदान किया गया, सर्किट हाउस पहुंचने पर मंत्री को गार्ड ऑफ आनर दिया गया। मा0 प्रभारी मंत्री ने जनपद में दैवीय आपदा से मृतकों के 05 परिजनों को मुख्यमंत्री राज्य आपदा मोचक निधि से 04-04 लाख के चेक प्रदान किए, श्रीमती मीना देवी के पति जबर सिंह की सांड के मारने से दुखद मृत्यु, किरन के पति पिंटू, लक्ष्मी के पति श्याम बिहारी की पानी में डूबने से तथा आनंद गोस्वामी के संबंधी की मृत्यु जल में डूबने से तथा श्रीमती ओमवती के पति गिरवर की दुखद मृत्यु सर्प दंश से हो गई थी।

पर्यटन मंत्री ने सर्किट हाउस में विकास कार्यावल कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई,

 प्रभारी मंत्री द्वारा सर्किट हाउस में पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के साथ विकास कार्य एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक मे विगत बैठक की अनुपालन आख्या में बताया गया कि दिए गये निर्देशों का अनुपाल किया गया है।राजस्व विभाग की समीक्षा में बताया गया कि जनपद में राजस्व के 01 वर्ष से अधिक व 03 वर्ष से कम अवधि के 1274, 03 वर्ष से कम तथा 05 वर्ष से कम अवधि के 281 एवं 05 वर्ष से अधिक अवधि के 43 राजस्व वाद लम्बित हैं, मंत्री ने निर्देशित किया कि जनपद में एडीएम न्यायिक सहित तहसीलों में एसडीएम न्यायिक तैनात हैं, सभी पुराने राजस्व वादों को सुनकर लम्बित वादों की संख्या शून्य की जाए। आई०जी०आर०एस० की समीक्षा में बताया गया कि जनपद में पोर्टल पर शिकायतकर्ता से दूरभाष पर वार्ता कर निस्तारण किया जा रहा है, मंत्री ने कड़े निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि निस्तारण का आधार होना चाहिए, सम्बन्धित अधिकारी की निस्तारण में व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय कर शासन की मंशानुरूप प्राप्त शिकायतों को निस्तारित किया जाय। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा मे मुख्य चिकित्साधिकारी को स्पष्ट निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में डीपीआरओं के साथ मिलकर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव, एन्टीलार्वा फॉगिंग कराया जाय ताकि, संक्रामक बीमारियों ने फैले, और निःशुल्क दवा वितरण हेतु एम्बुलेंस को तैनात करने के कड़े निर्देश दिए। मंत्री ने सभी सीएचसी, पीएचसी पर रात्रि में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, सीएमओ व डीपीआरओ को अनवरत स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए,
बैठक में निराश्रित गौवंश की समीक्षा की गई, गोआश्रय स्थलों में बीमार एवं मृत गांयों को रजिस्टर में दर्ज करने तथा चारागाह व ग्राम समाज की भूमि से कब्जा हटाकर हरा चारा हेतु उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं में संक्रामक बीमारी के खतरे के दृष्टिगत अभियान चलाकर पशुओं का टीकाकरण कराया जाना सुनिश्चित किया जाय। बैठक में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा बैठक मे पात्र  जरूरतमंद व्यक्ति का नाम निरीक्षण में छूटना नहीं चाहिए तथा सूची को सम्बन्धित जनप्रतिनिधि को  उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा मे समूह  सदस्य महिलाओं का ससमय भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में आंगनबाड़ी केन्द्रों की समीक्षा में बताया गया कि जनपद में कुल संचालित 3004 आंगनबाड़ी केन्द्रों में से 2770 में प्री-स्कूल किट उपलब्ध कराई गई है तथा 47 प्राथमिक स्कूलों में बाल वाटिका केन्द्र का शुभारम्भ किया गया है। बैठक में पंचायती राज विभाग की समीक्षा की गई तथा गांव में जल जमाव न होने देने, सफाई कर्मचारियों का रोस्टर बनाकर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पानी उतरने के बाद विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने के कड़े निर्देश दिए। बैठक में शिक्षा विभाग की समीक्षा कर निर्देशित किया कि बीएलओ कार्य हेतु शिक्षकों की ड्यूटी इस प्रकार तय की जाए कि किसी भी स्कूल में शिक्षण कार्य बन्द न हो। माध्यमिक शिक्षा की समीक्षा की गई, जिसमें बताया गया कि जीआईसी मैदान पंचकुईयां में प्रस्तावित मिनी स्टेडियम हेतु 4 करोड़ 83 लाख की धनराशि प्राप्त हो गई है, मंत्री ने मिनी स्टेडियम निर्माण से पूर्व मैदान के जल निकासी के विकल्प हेतु एक कमेटी बनाकर जल निकासी प्रबन्ध हेतु प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश दिए। पर्यटन विभाग की समीक्षा  बैठक में बताया गया कि छत्रपति शिवाजी म्यूजियम हेतु धनराशि प्राप्त है तथा कार्य प्रगति पर है, बटेश्वर मन्दिर परिसर में बाढ़ प्रभावित होने के कारण कार्य बन्द है, मंत्री ने बताया कि जनपद आगरा में 37 परियोजनाओं के कार्य किए जा रहे हैं तथा 16 परियोजनायें सहभागिता योजना के अन्तर्गत संचालित हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में धार्मिक स्थान व मन्दिरों के जीर्णोद्धार तथा पर्यटन स्थानों के विकास के लिए विभाग द्वारा कोई कमी नहीं रखी जायेगी, उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग ने प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में पर्यटन विकास हेतु विकास किया है।बैठक में कृषि विभाग, जल निगम, खाद्य एवं रसद विभाग, विद्युत विभाग, आगरा मैट्रो, पीडब्ल्यूडी, समाज कल्याण, संचालित निर्माण परियोजना की समीक्षा की गई तथा सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।बैठक में मा0 मंत्री उच्च शिक्षा योगेन्द्र उपाध्याय , राज्यसभा सदस्य नवीन जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष डा0 मंजू भदौरिया, विधायकगण श्रीमती रानी पक्षालिका, पुरूषोत्तम खण्डेलवाल, भगवान सिंह कुशवाहा, छोटेलाल वर्मा, एमएलसी विजय शिवहरे , भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशान्त पौनियां , भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, पुलिस आयुक्त दीपक कुमार, जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी अरूण कुमार श्रीवास्तव सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *