मिश्रित तहसील क्षेत्र के 7 हजार अवैध राशन कार्ड निरस्त होंगे,
OTNews-Desk September 13, 2025 टॉप न्यूज़ 54 Views
मिश्रित तहसील क्षेत्र के 7 हजार अवैध राशन कार्ड निरस्त होंगे,
पूर्णेन्द्र मिश्रा
सीतापुर-13सितम्बर 25,जिले की मिश्रित तहसील क्षेत्र की ब्लाकों के ग्राम पंचायतों में स्थित सदर विक्रेताओं छिपाकर बनवाये गये लगभग सात हजार राशन कार्ड निरस्त होंगे।
प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा जारी सूची के के अनुसार क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रीतेश मिश्रा ने बताया कि मिश्रित तहसील क्षेत्र के 228 आपूर्ति की संचालित दुकानों से लगभग सात हजार लोग शासन के आदेशों के विपरीत राशन कार्ड धारक अवैध रूप से खाद्यान्न ले रहे हैं, राशन कार्ड आधार कार्ड से लिक होने के कारण मिनिस्ट्री से प्राप्त सूची के तहत जिनके पास पांच एकड़ से अधिक भूमि है ऐसे मिश्रित ब्लाक मे 303 मछरेहटा में 334,गोदलामऊ में 226,पिसावा में 57,और मिश्रित नैमिषारण्य नगरों में 17 अपात्र कार्ड धारक है।उन्होंने बताया कि मिश्रित ब्लाक में 132,मछरेहटा में107,गोदलामऊ में 129 पिसावा में 48 तथा नगर क्षेत्र में एक कार्ड धारक ने एक साल से कार्ड पर राशन प्राप्त नहीं किया गया है जब कि मिश्रित ब्लाक में 695, मछरेहटा में 514, गोदलामऊ में 296,पिसावा में 126 तथा नगरक्षेत्र में 79 कार्ड धारकों ने बीते 6 माह से राशन नहीं लिया है ऐसे लोगों के राशन कार्डों पर निरस्तीकरण की तलवार लटक रही है।इतना ही नहीं जिनकी वार्षिक आय दो लाख रुपये से अधिक है ऐसे मिश्रित ब्लाक में 507,,मछरेहटा में 571,गोदलामऊ में 405 तथा पिसावा ब्लाक में 58 कार्ड धारक है जबकि मिश्रित और नैमिषारण्य में तीन लाख से ऊपर की वार्षिक आय वाले 225 राशन कार्ड धारक अपात्र होने के बाद भी उक्त लोग बेशर्मी का लबादा ओढ़कर प्रतिमाह राशन ले रहे हैं। जीएसटी ग्रोस करने वाले मिश्रित ब्लाक में 4, मछरेहटा में 3, गोदलामऊ में 2 कार्ड धारक है जो पूरी तरह से अपात्र होने के बाद प्रतिमा नियमित रूप से हर महीने राशन ले रहे हैं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने बताया कि मिश्रित ब्लाक में 334, मछरेहटा में 338, गोदलामऊ में 189,पिसावा में 59 तथा मिश्रित नगर में 52 लोग चौपहिया वाहन स्वामी होने के बाद राशन कार्ड धारक है जो अपात्र है। मिनिस्ट्री से प्राप्त डाटा सूची के अनुसार मिश्रित में 4, मछरेहटा में 2, गोदलामऊ में 1, पिसावा में 3 कार्ड धारक एैसे है जिनकी उम्र 100 वर्ष से अधिक है वे भी हर महीने कोटा से राशन ले रहे हैं।उन्होंने बताया कि स्टेट डुप्लीकेसी वाले कार्ड धारक जिन्होंने उ० प्र० सहित अन्य प्रदेशों में अपने राशन कार्ड बनवा रखे हैं और दोनों जगहों से खाद्यान्न ले रहे हैं इस तरह के मिश्रित ब्लॉक में 244,मछरेहटा में 138, गोदलामऊ में 129, पिसावा में 48, मिश्रित नगर में एक राशन कार्ड धारक है जिनका एक जगह का कार्ड अवश्य निरस्त हो जायेगा।इस तरह तहसील क्षेत्र में लगभग सात हजार राशन कार्ड निरस्त्रीकरण की राह पर है जिससे अपात्र कार्ड धारकों में हडकम्प मंच गया है।