Breaking News

मिश्रित कोतवाली पुलिस की दूषित कार्यशैली के चलते चोरों के हौसले बुलंद, तीन घरों को बनाया निशाना,

मिश्रित कोतवाली पुलिस की दुषित कार्यशैली के चलते चोरों के हौसले बुलंद, तीन घरों को बनाया निशाना,

👉विगत दिनों चोरी की सामान सहित पकड़े गए चोर को दरोगा करतार सिंह के द्वारा छोड़ने के बाद से चोरों के हौसले हुए बुलंद-?

आ۔सं

सीतापुर- २२अगस्त २५,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की निर्देश के बाद भी मिश्रित पुलिस की दुषित कार्यालय के चलते  हौसला बुलंन्द चोर एक के बाद एक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।

 जानकारी के अनुसार कस्बा मिश्रित देहात के गांव कालिका पुरवा निवासी सत्यपाल सिंह पुत्र चन्द्र कुमार सिंह के यहां रात्रि में अज्ञात चोरो ने  घर में घुसकर दो मोबाइल फोन सहित 14000/-रु० की नगदी चुरा कर चम्पत हो गये। पारिवारीजन सुबह सोकर उठे तो घर का सामान बिखरा देख कर उन्हें चोरी होने की जानकारी पर  मिश्रित कोतवाली  पुलिस को अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज  करने हेतु दी शिकायती पत्र दिया गया।उसी क्रम में ग्राम हरिहरपुर निवासी कपिल बाजपेई पुत्र कमलाकान्त वाजपेई की जोधपुर भट्ठा चौराहा पर स्थित कपिल किराना स्टोर की दुकानपर अज्ञात चोर दुकान के पीछे नकब लगा कर दुकान में रखा 32 लीटर पेट्रोल 5000 रुपये नगद तथा 16000 रुपये का पान बहार गुटखा का चोरी होने के मामले की रिपोर्ट दर्ज करने तहरीर दी है। इतना ही नहीं ग्राम किशुनपुर निवासी बेचेलाल पुत्र बुद्धा ने मिश्रित पुलिस को  प्रार्थना पत्र देकर कहा दरवाजे पर बंधी भैंस को रात्रि मे अज्ञात चोर चोरी कर ले जाने मामले की लिखित शिकायत की गई।लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस के तरफ कोई भी चोरों को विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई, बताया जा रहा है कि अज्ञात चोरों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गयी।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *