Breaking News

श्री कृष्ण  कान्हा की जन्मोत्सव छठी,

श्री कृष्ण  कान्हा की जन्मोत्सव छठी,
भगवान कृष्ण की जन्माष्टमी का पर्व १६ अगस्त को पूरे देश में विधि-विधान से मनाया गया है। भगवान कृष्ण का पूजन वैष्णव परम्परा के अनुसार किया जाता है। इसी परम्परा के अनुसार भगवान कृष्ण के जन्म के छठे दिन उनकी छठी मनाई जाने की भी परम्परा है।

इस वर्ष कृष्ण जी की छठी का पूजन २२ अगस्त, दिन शनिवार को मनाया जा रहा है। जो भी लोग जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण का जन्म करवाते हैं और विधि पूर्वक लड्डू गोपाल का पूजन करते हैं वो जन्माष्टमी के छठे दिन कृष्ण छठी का भी पूजन करते हैं।

कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा के छठे दिन भगवान कृष्ण की छठी का पूजन किया जाता है। इस दिन प्रातः स्नान आदि से निवृत्त होकर लड्डू गोपाल को पंचामृत से स्नान कराना चाहिए। इसके लिए लड्डू गोपाल को एक पात्र में रख कर बारी-बारी से दूध, दही, घी, शहद और गंगा जल से स्नान कराया जाता है। इसके बाद उन्हें नये वस्त्र पहनाकर लाल रंग के आसन पर स्थापित करें। इसके बाद भगवान को रोली या पीले चंदन से टीका लगा कर, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें। भगवान कृष्ण को माखन मिश्री का भोग लगाएं और तुलसी दल अवश्य चढ़ाएं।

मान्यता है कि भगवान कृष्ण का नामकरण छठी के दिन किया जाता है। परम्परा है कि भगवान कृष्ण के अंनत नामों कृष्ण, मोहन, नंदलाल, यशोदानंदन, देवकीनंदन, मुरारी, लड्डू गोपाल, ठाकुर जी, कान्हा, माधव आदि में से कोई एक प्रिय नाम चुन कर इस नाम से ही उन्हें बुलाना चाहिए।

इस दिन घर में खाने के लिए कढ़ी चावल खाना शुभ माना जाता है। इस दिन आपको भी पीले वस्त्र ही पहनने चाहिए, भगवान कृष्ण को पीला रंग विशेष रूप से प्रिय है। भगवान कृष्ण की छठी का पूजन करने से जन्माष्टमी की पूजा पूरी होती है तथा आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
*पनपा “गोरखपुरी”*

About OTNews-Desk

Check Also

पचाँग व राशिफल*शनिवार, ०२ मई २०२६*

 पचाँग व राशिफल*शनिवार, ०२ मई २०२६* *सूर्योदय: ~ ०५:५३* *सूर्यास्त: ~ १८:५५* *चन्द्रोदय: ~ १९:३९* …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *