Breaking News

२१ दिसम्बर को होगा सबसे छोटा दिन,

२१ दिसम्बर को होगा सबसे छोटा दिन,
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
सूर्य के चारों ओर पृथ्वी के परिभ्रमण के कारण इस वर्ष दिनांक २१ दिसम्बर २०२४ को सूर्य मकर रेखा पर लम्बवत् होगा। इस दिन सूर्य की क्रान्ति २३ अंश २६ कला १६ विकला दक्षिण होगी। जिससे भारत सहित उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित देशों में सबसे छोटा दिन तथा सबसे बड़ी रात होगी। २१ दिसम्बर को आरौन में सूर्योदय ०७ बजकर ०१ मिनट तथा सूर्यास्त ०५ बजकर ३२ मिनट पर होगा। जिससे २१ दिसम्बर को आरौन में दिन की अवधि १० घन्टे ३१ मिनट तथा रात की अवधि १३ घन्टे २९ मिनट की होगी। २१ दिसम्बर को सूर्य सायन मकर राशि में प्रवेश करेगा। २१ दिसम्बर के बाद सूर्य की गति उत्तर की ओर दृष्टिगोचर होना प्रारम्भ हो जाती है, जिसे सायन उत्तरायन का प्रारम्भ कहते हैं। सूर्य की उत्तर की ओर गति होने के कारण अब उत्तरी गोलार्द्ध में दिन धीरे-धीरे बड़े होने लगेंगे तथा रात छोटी होने लगेगी। २० मार्च २०२५ को सूर्य विषुवत रेखा पर लम्बवत् होगा। तब दिन-रात बराबर होंगे।”इस घटना को शंकु यन्त्र के माध्यम से प्रत्यक्ष देखा जा सकता है। इस दिन शंकु की छाया सबसे लम्बी होकर पूरे दिवस मकर रेखा पर गमन करती हुई दृष्टिगोचर होगी। इस घटना को हम धूप होने पर ही देख सकेंगे।
*✍️ पनपा “गोरखपुरी”*

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *