दया के घर द्वारा क्रिसमस पर्व के अवसर पर घूरामऊ मे की प्रार्थना सभा
प्रार्थना सभा में बेतहसदा फैलोशिप ट्रस्ट के आर्च बिशप डॉ आर.सी.शेत अनुयायियों को सुनाए मसीह गीत,
लखनऊ- बेतहसदा फैलोशिप ट्रस्ट (दया का घर) की ओर से क्रिसमस पर्व के अवसर पर घूरामऊ मोहन उन्नाव में क्रिसमस प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है। प्रार्थना सभा में पास्टर रवि किरन पास्टर करुणा कर्ण को आमंत्रित किया गया है। बिशप आर.सी. शेत की उपस्थिति में घूरामऊ प्रार्थना सभा की गई वहीं लखनऊ में 22 को ओगरापुर बंथरा 23 दिसम्बर को गोडवा लखनऊ में क्रिसमस को मनाया जायेंगा
20 दिसम्बर को घूरामऊ मोहन में दया के घर चर्च द्वारा क्रिसमस पर्व की प्रार्थना सभा में बड़ी संख्या में अनुयायियों ने उत्साह के साथ सम्मिलित हुए। समारोह में संगीत दल ने मनभावन यीशु मसीह के गीत गाए गए और परमेश्वर के नाम की महिमा का गुणगान भी किया। मसीह गीत “आया है यीशु आया है, मुक्त ले साथ आया, शोर दुनिया में ये हो गया आज पैदा मसीह हो गया”का आनंद अनुयायियों ने सबसे ज्यादा लिया। इस अवसर पर सुनील भाई रामबाबू भाई निर्मल भाई भीमराव ,पास्टर सुंदर ,सुमन, पास्टर अजय ,पास्टर राजेश,पास्टर विनोद ,पास्टर रामचंद्र,पास्टर मयंक डेविड,बिशप आर.सी. शेत ने यीशु मसीह के त्याग और उनके विचारों पर प्रकाश डाला गया।
घूरामऊ की आयोजित प्रार्थना सभा में सम्मिलित ईसा मसीह के अनुयाई